नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… टैंकर ने 8 साल के बच्चे को कुचला, मौत इंदौर के लसूड़िया इलाके में हुए एक हादसे में 8 साल के बच्चे की जान चली गई। घर के बाहर खड़े बच्चे को एक निजी टैंकर ने कुचल दिया। टैंकर का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर। युवती से रेप, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता के बेटे पर केस इंदौर में एक निजी कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करने वाली युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवती ने शनिवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ महिला थाने पहुंचकर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता के बेटे पर रेप और धर्म परिवर्तन को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़िए पूरी खबर। इंदौर से जुड़े ग्वालियर के हनी ट्रैप रैकेट के तार ग्वालियर में राजस्थान के ऑटो पार्ट्स कारोबारी से कट्टे की नोक पर 12 लाख रुपए के गहने लूटने की घटना की जब पुलिस ने गंभीरता से जांच की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो मामला हनी ट्रैप का निकला। गैंग के तार अब इंदौर से भी जुड़ गए हैं। पढ़िए पूरी खबर। चाकू-तलवार लेकर नाचे युवक, अपलोड किया VIDEO इंदौर के बाणगंगा में रहने वाले तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक तलवार और चाकू के साथ नाचते नजर आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच और बाणगंगा थाने की पुलिस अब हथियार लहराकर नाचने वालों की जानकारी जुटा रही है। पढ़िए पूरी खबर। करंट लगने से महिला की मौत, पानी गर्म करते समय हादसा इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में रंगपंचमी के दिन एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रामानंद नगर की है, जहां छाया भावसार (35) पत्नी चींटू भावसार को बाथरूम में पानी गर्म करते समय इलेक्ट्रिक हीटर लगाते हुए करंट लग गया। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर। सांसद पर टिप्पणी का मामला:यूट्यूबर जतिन मिश्रा क्राइम ब्रांच पहुंचे इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उत्तर प्रदेश के इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा सोमवार को क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। पुलिस द्वारा जारी नोटिस के बाद वे इंदौर आए और एडिशनल डीसीपी सहित अन्य अधिकारियों के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। पढ़िए पूरी खबर। रंगपंचमी पर फीका पड़ा सियासी रंग, नेताओं के बिना निकली गेर इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक गेर इस बार कई मायनों में अलग नजर आई। आयोजन में इस बार राजनीतिक मौजूदगी बेहद कम रही और अधिकांश गेर गैर-राजनीतिक स्वरूप में दिखाई दीं। पढ़िए पूरी खबर। महिला कर्मचारी ने गोल्ड कंपनी मालिक पर लगाए गंभीर आरोप इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक गोल्ड कंपनी में काम करने वाली महिला सेल्समैन ने कंपनी के मालिक और उसके भाई पर मानसिक प्रताड़ना, हेरासमेंट और झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसने करीब 20 दिन पहले ही इस संबंध में छत्रीपुरा थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पढ़िए पूरी खबर। रंग लगाने की बात पर विवाद, दो पक्ष आपस में भिड़े इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रंग लगाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोग घर से चाकू ले आए और दो युवकों पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पढ़िए पूरी खबर। इंदौर में 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत इंदौर नगर निगम रंगों के त्योहार के बाद अब नेशनल लोक अदालत की तैयारियों में जुट गया है। इस बार नगर निगम ने 70 से 75 प्रतिशत तक राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया है। इसे लेकर नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर।


