नवादा के लव-कुश जंगल में युवक का शव मिला:4 दिन से घर से बाहर था, पत्नी से झगड़े के बाद हुआ था लापता

नवादा के लव-कुश जंगल में युवक का शव मिला:4 दिन से घर से बाहर था, पत्नी से झगड़े के बाद हुआ था लापता

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप स्थित लव-कुश जंगल में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शौच के लिए जाते समय शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सीतामढ़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ग्रामीणों की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान गांधीनगर गांव निवासी मुन्ना यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय जाहुरी यादव है। चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मुन्ना यादव का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि लगभग चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वह घर से बाहर थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का खुलासा होगा
थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के समीप स्थित लव-कुश जंगल में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शौच के लिए जाते समय शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सीतामढ़ी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ग्रामीणों की पहचान के आधार पर मृतक की पहचान गांधीनगर गांव निवासी मुन्ना यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय जाहुरी यादव है। चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मुन्ना यादव का अपनी पत्नी के साथ अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि लगभग चार दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वह घर से बाहर थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए नवादा से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का खुलासा होगा
थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *