Hardik Pandya And Mahieka Sharma Video: साल 2024 में एक ऐसी खबर आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था। वो थी एक प्यार भरे रिश्ते के रिश्ते की न्यूज। हम बात कर रहे हैं हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की। कपल ने खूबसूरत रिश्ते में अचानत दरार आ गई और दोनों ने साल 2024 में तलाक ले लिया। जिसके बाद हार्दिक का नाम कई मॉडर्स के नाम जुड़ा, लेकिन कभी हार्दिक ऐसे पब्लिकली अपने प्यार को दुनिया के सामने नहीं लेकर आए। वह कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड मीहिका शर्मा हैं। जो अक्सर उनके साथ दिखाई देती हैं और कपल की कैमिस्ट्री भी शानदार नजर आती है। जो मैच के बाद भी स्टेडियम में दिखी।
र्दिक और माहिका का वीडियो हुआ वायरल (Hardik Pandya And Mahieka Sharma Private Video)
रविवार की रात अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सिर्फ टीम इंडिया की ऐतिहासिक खिताबी जीत का गवाह नहीं बना, बल्कि यहां भारतीय उप-कप्तान हार्दिक पांड्या और उनकी पार्टनर माहिका शर्मा की शानदार केमिस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत लिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया, लेकिन जीत के जश्न के बीच हार्दिक और माहिका के ‘रोमैंटिक मोमेंट्स’ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

मैदान पर हार्दिक और माहिका हुए रोमांटिक (Hardik Pandya Romantic With Girlfriend Mahieka in Stadium)
जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, 25 साल की मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा खुद को रोक नहीं पाईं और दौड़कर मैदान पर पहुंच गईं। नीले रंग की स्लीक बॉडीकॉन ड्रेस में माहिका बेहद क्लासी लग रही थीं। दोनों को मैदान पर हाथ में हाथ डालकर टहलते और जीत की खुशी में झूमते हुए देखा गया। इस दौरान कपल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पूरी टीम एक तरफ जीत का जश्न मना रही थी वहीं हार्दिक और मीहिका दोनों स्टेडियम में ही लेट गए थे। कपल ने सबसे छुपकर अपना स्पेशल टाइम भी निकाल ही लिया। इसके बाद हार्दिक थोड़े उठे और वहीं बैठ गए। मीहिका लेटे हुए ही हार्दिक से बात करती नजर आईं। दोनों का ये प्राइवेट मूमेंट वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
हार्दिक ने माहिका को लेकर कही दिल की बात (Hardik Pandya On Mahieka Sharma)
वहीं, हार्दिक ने एक इंटरव्यू में मुस्कुराते हुए कहा माहिका को लेकर दिल की बात कही। उन्होंने कहा, “माहिका मेरे लिए लकी चार्म हैं, उनके आने के बाद से मेरी जिंदगी में सिर्फ जीत का सिलसिला चल रहा है।” माहिका के ‘केयरिंग’ अंदाज की भी अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। मैच के दौरान हार्दिक के बेटे अगस्त्य भी उनके साथ थे। माहिका पूरे समय अगस्त्य का ख्याल रखती और उन्हें संभालती नजर आईं। मैच खत्म होने के बाद जब वह अगस्त्य का हाथ पकड़कर उन्हें साथ ले जा रही थीं, तो उस नजारे ने फैंस को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग माहिका की परवरिश और अगस्त्य के साथ उनके गहरे लगाव की जमकर सराहना कर रहे हैं। वहीं, कई लोग नताशा को याद कर रहे हैं और उनकी भी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

नया अध्याय और पुरानी यादें (Hardik Pandya Natasa Divorce)
बता दें कि हार्दिक ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और शादी के समय ही नताशा प्रेग्रेंट थी। जिसके बाद उनका बेटा अगस्त्य हुआ। लगभग 4 साल बाद कपल की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि दोनों अलग हो गए। वहीं, साल 2025 में हार्दिक और माहिका के रिश्ते की शुरुआत हुई और साल 2026 की शुरुआत में हार्दिक ने एक पोस्ट के जरिए इसे ‘ऑफिशियल’ किया था। आज हार्दिक अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय में माहिका के साथ बेहद खुश दिख रहे हैं, साथ ही वह अगस्त्य की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं।


