सीहोर जिले के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार दोपहर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 20 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आगजनी से सुरेश, सजन सिंह, हरिप्रसाद और कमल सिंह नामक ग्रामीणों को नुकसान हुआ है।फायर ब्रिगेड टीम के सदस्य शफीक खान ने बताया कि उन्हें निपानिया खुर्द में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया है कि खेत में आग लगी देखकर ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया था। इसी दौरान उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया।आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है।


