प्रिंस राज बने RLJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष:पशुपति पारस ने निशांत पर भी दिया रिएक्शन, कहा- उनको CM बनाना चाहिए; पॉलिटिक्स में आना अच्छी बात

प्रिंस राज बने RLJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष:पशुपति पारस ने निशांत पर भी दिया रिएक्शन, कहा- उनको CM बनाना चाहिए; पॉलिटिक्स में आना अच्छी बात

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय, विधायक कॉलोनी कौटिल्य नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस फैसले की घोषणा खुद पशुपति पारस ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं और सदस्यों की सहमति से प्रिंस राज को यह जिम्मेदारी दी गई है। दो महीने बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते प्रिंस पारस ने बताया कि अभी प्रिंस राज को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। करीब दो महीने बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पार्टी से जुड़े सभी संगठनात्मक फैसले, बिहार का दौरा, बैठकों का आयोजन और पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी प्रिंस राज पासवान की होगी। पशुपति पारस ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रिंस राज के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भी पार्टी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव लड़ेगी, तब बेहतर प्रदर्शन करेगी और अच्छा स्कोर करेगी। पारस बोले-मेरी राय मुख्यमंत्री बने नीतीश के बेटे वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर भी पशुपति पारस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाले सभी युवाओं का स्वागत है। निशांत कुमार भी अगर राजनीति में आ रहे हैं तो यह अच्छी बात है। निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर पारस ने कहा कि यह फैसला विधायक दल की बैठक में तय होगा। हालांकि उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि उनके अनुसार निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय, विधायक कॉलोनी कौटिल्य नगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस फैसले की घोषणा खुद पशुपति पारस ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं और सदस्यों की सहमति से प्रिंस राज को यह जिम्मेदारी दी गई है। दो महीने बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते प्रिंस पारस ने बताया कि अभी प्रिंस राज को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। करीब दो महीने बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पार्टी से जुड़े सभी संगठनात्मक फैसले, बिहार का दौरा, बैठकों का आयोजन और पार्टी को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने की जिम्मेदारी प्रिंस राज पासवान की होगी। पशुपति पारस ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रिंस राज के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब भी पार्टी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव लड़ेगी, तब बेहतर प्रदर्शन करेगी और अच्छा स्कोर करेगी। पारस बोले-मेरी राय मुख्यमंत्री बने नीतीश के बेटे वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर भी पशुपति पारस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाले सभी युवाओं का स्वागत है। निशांत कुमार भी अगर राजनीति में आ रहे हैं तो यह अच्छी बात है। निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर पारस ने कहा कि यह फैसला विधायक दल की बैठक में तय होगा। हालांकि उन्होंने अपनी राय रखते हुए कहा कि उनके अनुसार निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *