राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ:मंत्री संदीप सिंह बोले- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी उतने ही जरूरी

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने शिक्षा, खेल और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। धार्मिक विषयों पर टिप्पणी से किया परहेज स्वामी स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द की यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह धर्म से जुड़ा विषय है। ऐसे मामलों में टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज दोनों ही धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव पर जताई चिंता दुनिया में बढ़ते तनाव के सवाल पर मंत्री ने संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे टकराव का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी दो देशों के बीच युद्ध या संघर्ष की स्थिति बनती है तो उसका प्रभाव केवल उन्हीं देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वैश्विक स्तर पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि यह तनावपूर्ण स्थिति जल्द समाप्त हो और विश्व में शांति कायम रहे। मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा मंत्री ने कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और जनता को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए हर जरूरी फैसला लेते हैं और देश को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खेल से निखरती है प्रतिभा क्रीड़ा प्रतियोगिता के महत्व पर बोलते हुए संदीप सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बच्चे पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं। इससे उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी बढ़ावा दिया जाए, ताकि बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *