मौत से लड़ रहे अनुराग डोभाल के पिता ने उठाया बड़ा कदम, खत्म किए बेटे से सारे रिश्ते! वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

मौत से लड़ रहे अनुराग डोभाल के पिता ने उठाया बड़ा कदम, खत्म किए बेटे से सारे रिश्ते! वायरल हुआ स्क्रीनशॉट

Anurag Dobhal Father: फेमस मोटो-व्लॉगर और ‘द यूके 07 राइडर’ (The UK07 Rider) के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी लग्जरी बाइक्स या कारों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के एक बड़े तूफान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि उनके मम्मी-पापा और भाई ने उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं और उनके पास सुसाइड के अलावा कोई रास्त नहीं बचा है। जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर सुसाइड अटेम्पट किया। इस समय वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरह फैल रही है कि अनुराग के पिता ने उन्हें अपनी तमाम चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है और उनसे सारे रिश्ते खत्म करने का सार्वजनिक ऐलान किया है।

अनुराग डोभाल के पिता ने कर दिए रिश्ते खत्म? (Anurag Dobhal Disowned By Father)

रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारियों के मुताबिक, अनुराग के पिता ने एक स्थानीय अखबार में कथित तौर पर एक कानूनी नोटिस (सार्वजनिक सूचना) प्रिंट करवाया है। इस नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि अनुराग अब उनके परिवार का हिस्सा नहीं हैं और भविष्य में उनके ऐसे किसी भी हरकतों के लिए परिवार जिम्मेदार नहीं होगा।

कहा जा रहा है कि इस बड़े कदम के पीछे की वजह अनुराग की इंटरकास्ट मैरिज और उसके बाद परिवार में बढ़ती लड़ाई बताई जा रही है। हैं। पिछले कुछ समय से अनुराग और उनके भाई ‘कलम इंक’ के बीच भी सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखी गई थी, जिससे साफ था कि डोभाल परिवार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Anurag Dobhal Disowned By Father

अनुराग डोभाल ने की थी इंटरकास्ट मैरिज (Anurag Dobhal Wife Ritika Dobhal)

अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी पिछले कुछ महीनों से किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही है। उन्होंने हाल ही में अपनी पसंद का लड़की से शादी की थी, जिसके बाद से ही उनके और उनके माता-पिता के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। कुछ दिन पहले अनुराग ने खुद एक भावुक वीडियो (व्लॉग) शेयर कर आरोप लगाया था कि उनके घरवाले उन्हें और उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। अब संपत्ति से बेदखली के इस वायरल नोटिस ने उन दावों को और हवा दे दी है।

Anurag Dobhal Disowned By Father

पिता की तरफ से नहीं आया कोई आधिकारिक बयान (YouTuber father has publicly disowned him and his wife Ritika Chauhan)

हालांकि, इस खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है, लेकिन अभी तक अनुराग डोभाल या उनके पिता की तरफ से इस नोटिस की सत्यता को लेकर कोई सीधा बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया के इस दौर में कई बार झूठी जानकारियां भी तेजी से फैलती हैं, इसलिए फैंस को आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार है।

करोड़ों की फैन फॉलोइंग रखने वाले अनुराग के चाहने वाले इस खबर से काफी हैरान हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक सफल करियर और शोहरत के बीच एक बेटा अपने परिवार से इतना दूर कैसे हो गया? अब देखना यह होगा कि ‘ब्रोसेना’ के राइडर इस गंभीर विवाद पर अपनी चुप्पी कब तोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *