कोटा में एक्सीडेंट में ऑटो ड्राइवर की मौत:टर्न करते समय इलेक्ट्रिक ऑटो पलटा, सिर व घुटने में गंभीर चोट लगी

कोटा में एक्सीडेंट में ऑटो ड्राइवर की मौत:टर्न करते समय इलेक्ट्रिक ऑटो पलटा, सिर व घुटने में गंभीर चोट लगी

कोटा में सवारी ले जाते समय एक इलेक्ट्रिक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो ड्राइवर के गंभीर चोट लगी। जिसकी इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई। घटना देर रात महावीर नगर इलाके में अंबर डेयरी के सामने की है। ऑटो ड्राइवर जितेंद्र कुमार (32) नयापुरा इलाके में माणक लॉज के पास का रहने वाला था। चचेरे भाई कमल कुमार ने बताया कि जितेंद्र देर शाम साढ़े 7 बजे करीब मेडिकल कॉलेज की तरफ से ऑटो में सवारी लेकर केशवपुरा की तरफ आ रहा था। अंबर डेयरी के पास टर्न लेते समय अचानक से ऑटो अनबैलेंस हो गया। और पलट गया। ऑटो में दो तीन सवारी बैठी हुई थी। उन्हें चोट नहीं लगी, लेकिन जितेंद्र के सिर के पीछे, घुटनों में चोट लगी। उसके खून बहने लगा। आसपास के दुकानदार मदद को दौड़े। उसे इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। आज तड़के उसकी मौत हो गई। हादसे में जितेंद्र पसलियां फ्रेक्चर हो गई बताई। खून भी अधिक बह चुका था जितेंद्र के दो बच्चे ( 7 व 4 साल ) है। महावीर नगर थाना के कॉस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया की परिजनों ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि जितेंद्र ऑटो में सवारी लेकर केशवपुरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में ऑटो पलटने से हादसा हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *