फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के एक वेयर हाउस में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शव लगभग तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।


