रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर परिसर में विवाद:पुलिस और श्रद्धालु के बीच हुई मारपीट, एसडीपीओ कर रहे जांच, वीडियो हुआ वायरल

रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर परिसर में विवाद:पुलिस और श्रद्धालु के बीच हुई मारपीट, एसडीपीओ कर रहे जांच, वीडियो हुआ वायरल

रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों और एक श्रद्धालु के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने जांच शुरू कर दी है। पीछे के रास्ते से प्रवेश को लेकर हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से आया एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिके मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वह मंदिर के पीछे के रास्ते से परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद और फिर मारपीट में बदल गई। घटना के समय श्रद्धालु की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। वीडियो में मारपीट करते दिख रहे चार पुलिसवाले घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें चार पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी श्रद्धालु को पकड़कर पीटते हुए साफ नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रह गए। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुजारियों ने कराया बीच-बचाव, जांच के बाद कार्रवाई मामला बढ़ता देख मंदिर के स्थानीय पुजारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद श्रद्धालु परिवार को मंदिर परिसर से बाहर ले जाया गया, जिससे स्थिति शांत हो सकी। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जतायी है। लोगों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिके मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों और एक श्रद्धालु के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच हुई। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने जांच शुरू कर दी है। पीछे के रास्ते से प्रवेश को लेकर हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से आया एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिके मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। इसी दौरान वह मंदिर के पीछे के रास्ते से परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद और फिर मारपीट में बदल गई। घटना के समय श्रद्धालु की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। वीडियो में मारपीट करते दिख रहे चार पुलिसवाले घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें चार पुलिसकर्मी एक श्रद्धालु के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी श्रद्धालु को पकड़कर पीटते हुए साफ नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग घटना को देखते रह गए। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुजारियों ने कराया बीच-बचाव, जांच के बाद कार्रवाई मामला बढ़ता देख मंदिर के स्थानीय पुजारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद श्रद्धालु परिवार को मंदिर परिसर से बाहर ले जाया गया, जिससे स्थिति शांत हो सकी। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जतायी है। लोगों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर रामगढ़ के प्रभारी एसडीपीओ चंदन वत्स ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *