अबोहर में पति ने महिला संग मिलकर पत्नी को पीटा:बोलीं- दिल्ली से लाकर कमरे पर रखता है लेडिज; भत्ता मांगने गई थी

अबोहर में पति ने महिला संग मिलकर पत्नी को पीटा:बोलीं- दिल्ली से लाकर कमरे पर रखता है लेडिज; भत्ता मांगने गई थी

फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक महिला को उसके पति और महिला ने पीटकर घायल कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। अस्पताल में भर्ती 35 वर्षीय रविंद्र कौर पत्नी अमनदीप ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है, जिसके कारण वह मलोट चौक पर किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि उसका पति दिल्ली से एक महिला को लाकर अपनी पत्नी की तरह रखता है, जिसके बाद उसने रविंद्र कौर के किराए के मकान में आना-जाना बंद कर दिया। थानेदार के यहां रसोइए का काम करता है रविंद्र कौर के अनुसार, आज जब वह इंदिरा नगरी स्थित अपने घर पति से गुजारा भत्ता मांगने गई, तो उसके पति, दूसरी महिला, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शहर के एक थानेदार के यहां रसोइए का काम करता है, इसलिए पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता के बयान पर होगी कार्रवाई- पुलिस इस संबंध में थाना प्रभारी से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला जो भी बयान दर्ज कराएगी, उसके आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *