सासाराम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रोहतास के डेहरी स्थित ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में भाजपा की जिला मंत्री शकुंतला सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डेहरी के लोजपा (रामविलास) विधायक राजीव रंजन उर्फ़ सोनू सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया। महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को किया याद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सोनू सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में महिलाओं के सम्मान में मनाया जा रहा है। उन्होंने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को नई राह दिखाई और शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाया। हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं विधायक ने जोर दिया कि जो महिलाएं कभी घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं, वे आज घर की दहलीज लांघकर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले से महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है, और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं, वे पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। इस मौके पर मीना गुप्ता, गंगा कुमारी, गुडिया देवी, किरण कुमारी, माया देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। सासाराम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रोहतास के डेहरी स्थित ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में भाजपा की जिला मंत्री शकुंतला सिंह के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डेहरी के लोजपा (रामविलास) विधायक राजीव रंजन उर्फ़ सोनू सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित भी किया गया। महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को किया याद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक सोनू सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश में महिलाओं के सम्मान में मनाया जा रहा है। उन्होंने देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को नई राह दिखाई और शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाया। हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं विधायक ने जोर दिया कि जो महिलाएं कभी घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं, वे आज घर की दहलीज लांघकर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले से महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है, और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं, वे पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। इस मौके पर मीना गुप्ता, गंगा कुमारी, गुडिया देवी, किरण कुमारी, माया देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


