Gold Silver Price Fall: सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, शेयर बाजार में मंदी के बीच क्यों बिखर गया गोल्ड? समझिए

Gold Silver Price Fall: सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, शेयर बाजार में मंदी के बीच क्यों बिखर गया गोल्ड? समझिए

Gold Silver Price Fall: मिडिल ईस्ट में युद्ध के लंबे खिंचने की आशंका है। कच्चे तेल के दाम आज 28% उछल गए हैं। शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट है। सेंसेक्स 2200 और निफ्टी 700 पॉइंट डाउन है। यानी भूराजनीतिक तनाव तो है ही है, साथ ही ग्लोबल इकोनॉमी में भी बड़ी अस्थिरता है। ऐसी परिस्थितियों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आती है। लेकिन इसके उलट आज सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।

सोने में जबरदस्त गिरावट

सोने की घरेलू वायदा कीमतों में आज सोमवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 1684 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 7,542 रुपये की जबरदस्त गिरावट के साथ 2,60,743 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट?

आमतौर पर जब भी भू-राजनीतिक तनाव, शेयर बाजारों में गिरावट और ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर अस्थिरता होती है, तब निवेशक सोने जैसे सेफ हैवन एसेट्स में निवेश करते हैं। इससे सोने की कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन आज बिल्कुल उलट ट्रेंड देखने को मिला, इससे निवेशक हैरान हैं। दरअसल, क्रूड ऑयल में जबरदस्त तेजी और शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में ये निवेशक सोने-चांदी को बेचकर मुनाफावसूली कर रहे हैं और अपने नुकसान की भरपाई कर रहे हैं। वहीं, ऐसी भी अफवाह है कि सेंट्रल बैंक्स गिरते मार्केट के बीच लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए अपने गोल्ड रिजर्व का एक हिस्सा बेच सकते हैं।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोमवार सुबह वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.24 फीसदी या 64 डॉलर की गिरावट के साथ 5,094 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1.66 फीसदी या 85.90 डॉलर की गिरावट के साथ 5,085 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.55 फीसदी या 1.31 डॉलर की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी इस समय 2.18 फीसदी या 1.84 डॉलर की गिरावट के साथ 82.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *