भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला चालक को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मनीष पोद्दार(18) बांका जिले के राजपुर गांव का रहने वाला था। ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर पिता प्रदीप पोद्दार ने बताया कि सोमवार सुबह मनीष भागलपुर की ओर से ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बलुआचक के पास एनएच-80 पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला समेत खाई में जा गिरा। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जगदीशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। आरोपियों ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने ठेला चालक को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मनीष पोद्दार(18) बांका जिले के राजपुर गांव का रहने वाला था। ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर पिता प्रदीप पोद्दार ने बताया कि सोमवार सुबह मनीष भागलपुर की ओर से ठेला लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान बलुआचक के पास एनएच-80 पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेला समेत खाई में जा गिरा। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जगदीशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। आरोपियों ड्राइवर की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।


