Automobile Sector: छत्तीसगढ़ में पहली बार वित्तीय वर्ष समाप्त होने के महीनेभर पहले रेकॉर्ड 2500 करोड़ के रुपए की 71714 वाहनों की खरीदी हुई। जबकि फरवरी 2025 में इसी अवधि के दौरान 57224 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 10.18 फीसदी का ग्रोथ हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा 44850 दोपहिया और 9712 कार शामिल है।
ग्रीष्मकालीन रवि फसल को देखते हुए किसानों द्वारा 3808 ट्रैक्टर और कारोबारी गतिविधियों में इजाफा होने के कारण 3014 मालवाहक वाहन की खरीदी हुई। ऑटोमोबाइल डीलरों का कहना है कि दीपावली त्योहार के बाद राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ बोनस की राशि का भुगतान करने के कारण वाहनों की जमकर बिक्री हुई है। खरीदारों ने अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार दोपहिया, तीनपहिया और कार से लेकर कर्मशियल वाहनों की खरीदा।
Automobile Sector: बजट का असर
केंद्र और राज्य सरकार के बजट में किए गए प्रावधानों से बाजार पर असर देखने को मिला। विभिन्न सेक्टरों में जीएसटी में छूट दिए जाने से कारोबारी गतिविधियों में इजाफा हुआ। वहीं ऑटोमोबाइल सहित अन्य सेक्टर में बूम की स्थिति रही। रायपुर ऑटोमोबाइल द्वारा 20 जनवरी से 5 फरवरी तक ऑटो एक्सपो के दौरान 3299.05 करोड़ रुपए 61074 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें 50 फीसदी का कारोबार 1 से 5 फरवरी तक हुआ।
ईवी की डिमांड
इलेक्ट्रिक वाहनों में न्यूतम 10 फीसदी और अधिकतम 1 लाख रुपए की सब्सिडी छूट से वाहनों की डिमांड बढ़ी है। फरवरी में 15000 से ज्यादा दोपहिया, ऑटो और मालवाहक वाहनों की खरीदी हुई। फाडा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषराज सिंघानिया ने बताया कि राज्य की इकानॉमी ग्रोथ के चलते ही वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कृषि उपज, लोहा, कोयला, सीमेंट, बाक्साइड सहित अन्य खनिज मिनरल और अन्य डेवलपमेट के काम से लोगों का आय बढ़ी है।
ग्रोथ हुई
प्रदेश अध्यक्ष राडा विवेक गर्ग ने कहा की ऑटोमोबाइल सेक्टर में 10.18 फीसदी की उल्लेखनीय ग्रोथ हुई है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि उपज के बाद बोनस की रकम का भुगतान होने से दोपहिया से लेकर कार की जमकर खरीदी हुई। वहीं ग्रीष्मकालीन फसल को देखते हुए ट्रैक्टरों की बिक्री हुई।


