आज बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहित 9 जिले में बारिश:40 km/h रह सकती है हवा की रफ्तार, यलो अलर्ट जारी, 11 मार्च से धूप

आज बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहित 9 जिले में बारिश:40 km/h रह सकती है हवा की रफ्तार, यलो अलर्ट जारी, 11 मार्च से धूप

झारखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य जिलों में आंशिक से घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने इस स्थिति को देखते हुए वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन की इस हलचल के बाद राज्य में मौसम तेजी से साफ होने लगेगा और फिर गर्मी का असर बढ़ेगा। इन जिलों में बादल और बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 10 मार्च को बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में आंशिक बादल और छिटपुट वर्षा का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा चलने और गर्जना की भी संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण देखा जा रहा है, जिससे कुछ दिनों के लिए मौसम में नमी बढ़ी है। बादल बनने की स्थिति बनी है। रांची में दो दिन बादल, हल्की बारिश के आसार राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले दो दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। यहां आंशिक बादल छाने के साथ गरज वाले बादल बनने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 11 मार्च के बाद साफ होगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च से राज्य में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और 12 मार्च तक अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मार्च के तीसरे सप्ताह के अंत तक जमशेदपुर समेत दक्षिणी जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश का यह दौर खत्म होने के बाद राज्य में मुख्य रूप से शुष्क और गर्म मौसम रहने की संभावना है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ सकता है। झारखंड में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य जिलों में आंशिक से घने बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने इस स्थिति को देखते हुए वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन की इस हलचल के बाद राज्य में मौसम तेजी से साफ होने लगेगा और फिर गर्मी का असर बढ़ेगा। इन जिलों में बादल और बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 10 मार्च को बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में आंशिक बादल और छिटपुट वर्षा का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा चलने और गर्जना की भी संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण देखा जा रहा है, जिससे कुछ दिनों के लिए मौसम में नमी बढ़ी है। बादल बनने की स्थिति बनी है। रांची में दो दिन बादल, हल्की बारिश के आसार राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी अगले दो दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। यहां आंशिक बादल छाने के साथ गरज वाले बादल बनने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के साथ कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 11 मार्च के बाद साफ होगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च से राज्य में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और 12 मार्च तक अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मार्च के तीसरे सप्ताह के अंत तक जमशेदपुर समेत दक्षिणी जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश का यह दौर खत्म होने के बाद राज्य में मुख्य रूप से शुष्क और गर्म मौसम रहने की संभावना है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *