दरभंगा में T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में बड़े त्योहार जैसा माहौल दिखा। विश्व विजेता बनने की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। पूरे इलाके में ‘इंडिया-इंडिया’ और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजने लगे। ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए विकास कुमार चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, मिहिर रंजन, शांतन चौधरी और जगजीत चौधरी की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए विजय जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी की। पूरा इलाका पटाखों की रोशनी और नारों से गूंजता रहा। शहर में जमकर हुई आतिशबाजी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। टावर चौक पर जमकर पटाखे फोड़े गए। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। जीत की खुशी में लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया युवा तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे। जश्न में शामिल लोगों का कहना था कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह जीत हर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है। हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है क्रिकेट प्रेमी राजीव कुमार मधुकर ने कहा कि आज का दिन भारतीय खेल इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराया। T-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। यह जीत हर उस क्रिकेट प्रेमी की है जिसने टीम इंडिया पर भरोसा जताया है। दरभंगा में T-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में बड़े त्योहार जैसा माहौल दिखा। विश्व विजेता बनने की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी। पूरे इलाके में ‘इंडिया-इंडिया’ और ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजने लगे। ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए विकास कुमार चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, मिहिर रंजन, शांतन चौधरी और जगजीत चौधरी की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए विजय जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी की। पूरा इलाका पटाखों की रोशनी और नारों से गूंजता रहा। शहर में जमकर हुई आतिशबाजी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। टावर चौक पर जमकर पटाखे फोड़े गए। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। जीत की खुशी में लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया युवा तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे। जश्न में शामिल लोगों का कहना था कि टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह जीत हर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है। हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है क्रिकेट प्रेमी राजीव कुमार मधुकर ने कहा कि आज का दिन भारतीय खेल इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराया। T-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। यह जीत हर उस क्रिकेट प्रेमी की है जिसने टीम इंडिया पर भरोसा जताया है।


