मौसम विभाग का अलर्ट: न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, पड़ेगी प्रचंड गर्मी

मौसम विभाग का अलर्ट: न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, पड़ेगी प्रचंड गर्मी

IMD UP weather update: मौसम विभाग के अनुसार झांसी लगातार सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बनारस का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सबसे कम फतेहपुर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज झांसी का तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। ‌धीमी गति से हवा चलने की संभावना है। गर्मी के कारण जनजीवन बेहाल रहेगा।‌ डॉक्टरों ने बदलते मौसम में लोगों को अलर्ट किया है।

कैसा रहेगा झांसी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार झांसी का तापमान सबसे अधिक 36 डिग्री दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिमी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। धीमी गति से हवा चलने की संभावना है। दोपहर में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम इस हफ्ते?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 10 मार्च का तापमान 20 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि बुधवार 11 मार्च का तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी होगी। गुरुवार 12 मार्च का तापमान 21 से 38 डिग्री के बीच और शुक्रवार 13 मार्च का तापमान 21 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

तापमान में एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 14 मार्च का तापमान 22 से 37 डिग्री के बीच, रविवार 15 मार्च का तापमान 21 से 36 डिग्री के बीच और सोमवार 16 मार्च का तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान कभी-कभी हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। क्रमिक रूप से दिन का तापमान बढ़ता रहेगा। हवाओं की गति कम होने से गर्मी और प्रचंड रूप दिखाएंगी। उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *