कानपुर सांसद ने जीत की बधाई दी:वादा किया- ग्रीनपार्क में भारत की जीत का जश्न इसी तरह मनेगा, जल्द होंगे T-20 और IPL मैच

कानपुर सांसद ने जीत की बधाई दी:वादा किया- ग्रीनपार्क में भारत की जीत का जश्न इसी तरह मनेगा, जल्द होंगे T-20 और IPL मैच

भारतीय टीम की जीत पर कानपुर के सांसद ने बधाई दी है। टी-20 विश्वकप जीत की शुभकामनाओं के साथ सांसद रमेश अवस्थी ने शहर की जनता से वादा किया कि इसी तरह से शहर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी टी-20 और वनडे मैच खेले जाएंगे। जिस तरह से मैंने अपने पहले के वादों को निभाया है, उसी तरह यह वादा भी पूरा करूंगा।
भारत और न्यूजीलैंड के टी-20 विश्वकप मैच के फाइनल मुकाबले में जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस जीत की खुशी में लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इस पर कानपुर के बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि टी-20 विश्वकप में शानदार जीत पर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिस तरह से चुनाव से पहले मैंने वादा किया था कि शहर के ग्रीनपार्क में वह सभी मैच होंगे, जिनका कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है। इसमें टी-20 मैच हो या फिर वनडे मैच, सभी मैच होंगे। जल्द ही हमारा ग्रीनपार्क तैयार होगा, जिसमें मैच होंगे। भविष्य में कानपुर वासियों को आईपीएल से लेकर टी-20 मैच का आनंद लोग ले सकेंगे।
जिस तरह से आज टीम इंडिया की जीत की खुशी में अहमदाबाद से लेकर दिल्ली में जश्न हो रहा है। एक दिन ऐसा भी आएगा कि कानपुर के ग्रीनपार्क के मैच में भारत की शानदार जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *