सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को ग्लैक्सी पब्लिक स्कूल में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश में अमन-चैन, सद्भावना और आपसी भाईचारे की कामना करते हुए दुआ की। प्राचार्य अब्दुल जब्बार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मजदूर नेता साधुशरण गोप, हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, बाईसी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल गफ्फार, विस्थापित नेता हसनुल्लाह अंसारी, बाईसी के सेक्रेटरी हक बाबू अंसारी, जाफर इमाम, इरफान अंसारी, एयाज अंसारी, अब्दुल कयूम अंसारी, अब्दुल रब, आशिक अंसारी आदि थे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को ग्लैक्सी पब्लिक स्कूल में इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी ने देश में अमन-चैन, सद्भावना और आपसी भाईचारे की कामना करते हुए दुआ की। प्राचार्य अब्दुल जब्बार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मजदूर नेता साधुशरण गोप, हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, बाईसी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल गफ्फार, विस्थापित नेता हसनुल्लाह अंसारी, बाईसी के सेक्रेटरी हक बाबू अंसारी, जाफर इमाम, इरफान अंसारी, एयाज अंसारी, अब्दुल कयूम अंसारी, अब्दुल रब, आशिक अंसारी आदि थे।


