कैरली स्प्रिंग्डेल स्कूल में महिला दिवस मनाया

कैरली स्प्रिंग्डेल स्कूल में महिला दिवस मनाया

सिटी रिपोर्टर | बोकारो कैरली स्प्रिंग्डेल स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएल की जीएम अनुश्री तंबोली उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा जय कुमार ने गरिमा बढ़ाई। मुख्य अतिथि तंबोली ने महिला शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और अपने प्रेरणादायी शब्दों से उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की प्रगति और विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया और इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उल्लास, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। मौके पर स्कूल के अध्यक्ष एएफ मारियादास, सचिव शशिधरण करात, उपाध्यक्ष वासुदेवन, कोषाध्यक्ष आरएस साइमन, प्रधानाचार्या रूमा कुमारी, प्रबंधक रेजी के जॉन आदि उपस्थित रहे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो कैरली स्प्रिंग्डेल स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएल की जीएम अनुश्री तंबोली उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा जय कुमार ने गरिमा बढ़ाई। मुख्य अतिथि तंबोली ने महिला शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और अपने प्रेरणादायी शब्दों से उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की प्रगति और विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया और इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उल्लास, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। मौके पर स्कूल के अध्यक्ष एएफ मारियादास, सचिव शशिधरण करात, उपाध्यक्ष वासुदेवन, कोषाध्यक्ष आरएस साइमन, प्रधानाचार्या रूमा कुमारी, प्रबंधक रेजी के जॉन आदि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *