बोकारो | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोहांचल क्लब में एमएसएमई की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने-अपने फूड्स प्रॉडक्ट्स सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में मोनिका चांसेस क्लीनर, आरती रूंगटा ने केक, नीतू रूंगटा ने कपड़े, रजनी शर्मा ने खाद्य पदार्थ, रेखा ने दही वड़ा, संगीता और जूली ने पापड़ी चाट, नूतन प्रीति ने पानी पुरी का स्टॉल लगाया। ऋद्धि ने मिनिट्स की बर्फी तैयार की, जो महिलाओं को पसंद आई। सरिता ने विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजातियों के पौधों का स्टॉल लगाया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। बोकारो | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोहांचल क्लब में एमएसएमई की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने-अपने फूड्स प्रॉडक्ट्स सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में मोनिका चांसेस क्लीनर, आरती रूंगटा ने केक, नीतू रूंगटा ने कपड़े, रजनी शर्मा ने खाद्य पदार्थ, रेखा ने दही वड़ा, संगीता और जूली ने पापड़ी चाट, नूतन प्रीति ने पानी पुरी का स्टॉल लगाया। ऋद्धि ने मिनिट्स की बर्फी तैयार की, जो महिलाओं को पसंद आई। सरिता ने विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजातियों के पौधों का स्टॉल लगाया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।


