Raipur: भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, रायपुर में दिवाली सा जश्न

Raipur: भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, रायपुर में दिवाली सा जश्न

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। भारत ने न्यूज़ीलैंड (New Zealand) को 96 रन से हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के जयस्तंभ चौक सहित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत (India) की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। सीएम साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया…

विश्वविजेता भारत हमारा!

शाबाश #TeamIndia! 140 करोड़ भारतीयों को आप पर गर्व है।

टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए #TeamIndia के हमारे धुरंधरों ने एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ ही भारत यह खिताब 3 बार जीतने वाला पहला देश बन गया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमारा तिरंगा यूँ ही विश्व मंच पर शान से लहराता रहे और भारत का गौरव निरंतर बढ़ता रहे।

जय हिन्द!

वंदे मातरम्!!

यह भी पढ़ें : रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *