भारत की ऐतिहासिक जीत पर गोंडा में जश्न:हाईवे पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, पुलिसकर्मियों ने भी देखा मैच, जीतने पर नाचे

भारत की ऐतिहासिक जीत पर गोंडा में जश्न:हाईवे पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, पुलिसकर्मियों ने भी देखा मैच, जीतने पर नाचे

भारत ने T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक विजय के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी भारत की जीत का खुमार सिर चढ़कर बोला, जहां लोग सड़कों पर उतरकर आतिशबाजी करते नजर आए है। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जमा हो गए और जमकर आतिशबाजी की। रॉकेट और पटाखों की गूंज से आसमान सतरंगी हो उठा। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर इस पल का दीदार किया। आतिशबाजी के चलते करीब 10 मिनट तक लंबा जाम लग गया, लेकिन लोगों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। शहर के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक रूप से मैच देखने के इंतजाम किए गए थे। इसी क्रम में क्रिकेट प्रेमी आशीष यदुवंश के नेतृत्व में एक विशाल स्क्रीन लगाई गई थी। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हुए और भारत की जीत दर्ज होते ही झूम उठे। आशीष यदुवंश और उनके साथियों ने कई आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। यह जश्न केवल आम जनता तक ही सीमित नहीं था, बल्कि पुलिस महकमे में भी भारी उत्साह देखा गया। गोंडा के पुलिस लाइन स्थित अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी सभागार में एक विशेष आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (SP) विनीत जायसवाल की मौजूदगी में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों को लाइव मैच दिखाया गया। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पुलिसकर्मियों ने भी इस ऐतिहासिक जीत का जश्न उत्साहपूर्वक मनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एसपी विनीत जायसवाल और अन्य पुलिसकर्मी एक-दूसरे को बधाई देते और जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। अनुशासन में रहने वाली ‘खाकी’ का यह मानवीय और उत्साही चेहरा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *