गुजरात में गर्मी के तेवर बढ़े, राजकोट-सुरेंद्रनगर में @ 40 डिग्री

गुजरात में गर्मी के तेवर बढ़े, राजकोट-सुरेंद्रनगर में @ 40 डिग्री

Ahmedabad: राज्य में मार्च माह की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को सबसे अधिक तापमान राजकोट और सुरेंद्रनगर में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और भुज समेत कई शहरों में तापमान 39 डिग्री के पार चला गया।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होगी अहमदाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। बढ़ती गर्मी के चलते शहरवासियों को दिन में तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा।

दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन कम रहा। दोपहर को गर्म हवा के कारण लोगों को परेशानी भी हुई।इन जगहों पर लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा, वडोदरा, सूरत, अमरेली, राजकोट, सुरेंद्रनगर, भावनगर, बोटाद और कच्छ में लू की चेतावनी दी गई है। बुधवार को भी सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरी हवा का प्रकोप रह सकता है। हालांकि गुरुवार से गर्मी से कुछ राहत होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *