ढाका गांधी चौक के पास रविवार को स्थानीय लोगों ने एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले किया। घटना के दौरान गुस्साए लोगों ने महिला के साथ मारपीट भी की। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, महिला पूछताछ के दौरान लगातार अपना पता बदल रही है। शुरुआत में उसने खुद को सीतामढ़ी के मेहसौल की बेगम खातून उर्फ रज्जू बताया। बाद में उसने दावा किया कि वह चकिया की रहने वाली है और अपनी बहन गुलनाज खातून के घर जा रही थी। महिला ने यह भी कहा कि वह घोड़ासहन स्टेशन से मोतिहारी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों ने इस मामले पर सवाल उठाए। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि महिला के परिजनों से संपर्क किया गया है और उन्हें ढाका बुलाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला सीतामढ़ी की रहने वाली यह महिला आखिरकार ढाका कैसे और किस उद्देश्य से पहुंची। पुलिस ने साफ किया कि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत या आवेदन दर्ज नहीं हुआ है। ढाका गांधी चौक के पास रविवार को स्थानीय लोगों ने एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले किया। घटना के दौरान गुस्साए लोगों ने महिला के साथ मारपीट भी की। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, महिला पूछताछ के दौरान लगातार अपना पता बदल रही है। शुरुआत में उसने खुद को सीतामढ़ी के मेहसौल की बेगम खातून उर्फ रज्जू बताया। बाद में उसने दावा किया कि वह चकिया की रहने वाली है और अपनी बहन गुलनाज खातून के घर जा रही थी। महिला ने यह भी कहा कि वह घोड़ासहन स्टेशन से मोतिहारी जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों ने इस मामले पर सवाल उठाए। ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि महिला के परिजनों से संपर्क किया गया है और उन्हें ढाका बुलाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला सीतामढ़ी की रहने वाली यह महिला आखिरकार ढाका कैसे और किस उद्देश्य से पहुंची। पुलिस ने साफ किया कि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत या आवेदन दर्ज नहीं हुआ है।


