टीम इंडिया की जीत पर गाजियाबाद में जश्न:शहर में चारों तरफ ढोल नगाड़ों से खुशी मनाई, अलग अलग स्थानों पर लगाई गईं बड़ी स्कीन

टीम इंडिया की जीत पर गाजियाबाद में जश्न:शहर में चारों तरफ ढोल नगाड़ों से खुशी मनाई, अलग अलग स्थानों पर लगाई गईं बड़ी स्कीन

टी- 20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज की तो शहर में चारों तरफ आतिशबाजी छोड़ी जाने लगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्ले बाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शहर में अलग अलग स्थानों पर आयोजन राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद की रिवर हाइट सोसाइटी के अध्यक्ष गौरव वरमानी एवं AOA के अन्य सदस्यों ने मिलकर सोसाइटी के निवासियों के लिए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के अवसर पर एक विशेष आयोजन की व्यवस्था की है। अध्यक्ष गौरव वरमानी ने कहा कि जिस दिन भारत की टीम वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, उसी दिन यह निर्णय ले लिया गया था कि इस ऐतिहासिक पल को सोसाइटी के सभी निवासियों के लिए यादगार बनाया जाएगा। इसी उद्देश्य से सोसाइटी परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाकर सभी लोगों के साथ मिलकर मैच देखने का आयोजन किया गया। जिससे सभी एक साथ टीम इंडिया को चीयर कर सकें और उनकी जीत के लिए भगवान की। आज विश्व महिला दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष गौरव वरमानी द्वारा सोसाइटी की सभी महिलाओं को विशेष मंच देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल लगाने का अवसर दिया गया है, ताकि वे अपने उत्पाद प्रदर्शित कर सकें और उनकी बिक्री कर सकें। यह पहल महिला शक्ति को प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास है। अलग अलग स्थानों पर ढोल नगाड़े बजाकर टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाया। शहर भर में जश्न इस आयोजन के दौरान रिवर हाइट सोसाइटी के सभी निवासी एक साथ एक स्थान पर एकत्र होकर क्रिकेट मैच का आनंद लिया। राजनगर एक्सटेंशन, विजयनगर, हापुड़ रोड, वेव सिटी, लोनी, मोदीनगर और अलग अलग स्थानों पर जश्न हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *