उदयपुर की बेटी बनी सेना में ले​फ्टिनेंट:घर लौटने पर हुआ सम्मान, जिले का नाम किया रोशन; स्कूल में महिला आर्मी अफसर से मिली थी प्रेरणा

उदयपुर की बेटी बनी सेना में ले​फ्टिनेंट:घर लौटने पर हुआ सम्मान, जिले का नाम किया रोशन; स्कूल में महिला आर्मी अफसर से मिली थी प्रेरणा

उदयपुर की बेटी ने मेहनत और लगन के दम पर सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल के दिनों में एक महिला आर्मी अफसर से मिली प्रेरणा ने उसके मन में देशसेवा का सपना जगा दिया था। उसी सपने को सच करते हुए अब वह भारतीय सेना में अधिकारी बन गई है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी श्रेया बेंजामिन ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उदयपुर पहुंची हैं। जहां महिला दिवस के मौके पर रविवार को परिजनों और शहरवासियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत कर सम्मान किया। श्रेया ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल करते हुए ये मुकाम हासिल किया है। श्रेया को आर्मी में जाने की प्रेरणा 10वीं क्लास में उस वक्त मिली, जब एक आर्मी महिला अफसर उनके स्कूल में आई थी। उनके लेक्चर और वर्दी को देखकर वे काफी गर्व महसूस करते हुए प्रभावित हुईं। इसके बाद उन्होंने आर्मी में जाने की ठानी और इसके लिए दिन-रात तैयारी की। श्रेया ने देहरादून स्थि​त यूपीईएस यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया। तकनीकी शिक्षा के दौरान भी लक्ष्य था कि भारतीय सेना में जाना है। पढ़ाई के साथ ही सेना में चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटा ली थी। उपलब्धि के पीछे माता-पिता को श्रेय श्रेया अपनी इस उप​लब्धि का श्रेय माता जयश्री और पिता मनीष कुमार को देती हैं। उनकी मां जयश्री कहती हैं कि ये मेरे लिए बेहद गर्व का पल है, जब मेरी बेटी के कंधों पर स्टार लगे हैं और वह देश की सेवा के लिए जाने वाली है। रिजल्ट आने के बाद 28 मार्च 2025 को श्रेया ने बिहार के गया में ट्रेनिंग के लिए ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ज्वॉइन की थी। 11 माह की कठिन ट्रेनिंग के बाद 7 मार्च को पेरेंट्स की मौजूदगी में पासिंग आउट परेड हुई और 8 मार्च को और पेरेंट्स श्रेया को लेकर उदयपुर आ गए। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर श्रेया का जोरदार स्वागत हुआ। फिर स्वरूप सागर स्थित रजवाड़ी विट्स रेस्टोरेंट में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *