जहानाबाद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड:SP अपराजित लोहान ने किया गठन, विशेष गाड़ी तैनात

जहानाबाद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड:SP अपराजित लोहान ने किया गठन, विशेष गाड़ी तैनात

जहानाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड टीम’ का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपराजिता लोहान ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके तहत जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एसपी लोहान ने जानकारी दी कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए 112 नंबर की आपातकालीन पुलिस सेवा सक्रिय है। इस सेवा के तहत जिले में विशेष गाड़ियां तैनात की गई हैं, जिनमें प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहेंगे। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार और बस स्टैंड पर रहेगी नजर इनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित सुरक्षा प्रदान करना और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करना है। ‘अभया ब्रिगेड टीम’ विशेष रूप से उन स्थानों पर नजर रखेगी जहां महिलाओं और छात्राओं की अधिक आवाजाही रहती है, जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार और बस स्टैंड। पुलिस अधिकारी इन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करेंगे और स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखेंगे, जिससे महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। यदि किसी महिला को कहीं भी समस्या, छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस होती है, तो वह तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद ले सकती है। पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान करेगी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। एसपी ने जिले की महिलाओं और छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी घटना या समस्या को नजरअंदाज न करें और बिना झिझक पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला दिवस पर शुरू की गई इस पहल से पुलिस प्रशासन का मानना है कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा उन्हें स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। जहानाबाद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से ‘अभया ब्रिगेड टीम’ का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपराजिता लोहान ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, जिसके तहत जिले में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। एसपी लोहान ने जानकारी दी कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए 112 नंबर की आपातकालीन पुलिस सेवा सक्रिय है। इस सेवा के तहत जिले में विशेष गाड़ियां तैनात की गई हैं, जिनमें प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहेंगे। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार और बस स्टैंड पर रहेगी नजर इनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित सुरक्षा प्रदान करना और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करना है। ‘अभया ब्रिगेड टीम’ विशेष रूप से उन स्थानों पर नजर रखेगी जहां महिलाओं और छात्राओं की अधिक आवाजाही रहती है, जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार और बस स्टैंड। पुलिस अधिकारी इन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार गश्त करेंगे और स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखेंगे, जिससे महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके। यदि किसी महिला को कहीं भी समस्या, छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा महसूस होती है, तो वह तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस से मदद ले सकती है। पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान करेगी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। एसपी ने जिले की महिलाओं और छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी घटना या समस्या को नजरअंदाज न करें और बिना झिझक पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। महिला दिवस पर शुरू की गई इस पहल से पुलिस प्रशासन का मानना है कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा उन्हें स्वतंत्र और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *