बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका:गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की, अफीम खेती और महंगाई पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा

बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका:गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की, अफीम खेती और महंगाई पर केंद्र-राज्य सरकार को घेरा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बिलासपुर के नेहरू चौक पर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इसी दौरान कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने अफीम की खेती के मामले में राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों ने भाजपा की “डबल इंजन” सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। नेहरू चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के विरोध में तख्तियां लिए हुए थे। उन्होंने पहले केंद्र सरकार का पुतला दहन किया, जिसके बाद कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। जैसे ही कांग्रेसियों ने पुतला फूंकने का प्रयास किया, पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। विरोध प्रदर्शन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व मेयर रामशरण यादव, विजय केशरवानी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंकी बत्रा, सीमा घृतेश, शिवा मिश्रा, राजेंद्र साहू, राजेश शुक्ला, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, राकेश शर्मा और महेश दुबे सहित कई दिग्गज नेता शामिल थे। कोटा विधायक ने मोदी सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया पत्रकार वार्ता में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि तत्कालीन अमेरिकी सरकार (ट्रंप प्रशासन) और मोदी सरकार की मिलीभगत से भारत में लगातार महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अफीम की खेती को बढ़ावा देकर राज्य को “उड़ता पंजाब” बनाने पर आमादा है। श्रीवास्तव ने आगे कहा कि पूरे बस्तर को उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बस्तर में कौन सी खेती करना चाहती है और 10 एकड़ में अफीम की खेती किसके इशारे पर हो रही थी? उन्होंने गृह मंत्री से सरकार की नाकामी पर इस्तीफा देने की मांग की। आपदा में अवसर ढूंढ रही भाजपा सरकार: पांडेय पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आरोप लगाया कि देश की सरकार आपदा में अवसर ढूंढ रही है। अंतरराष्ट्रीय पर स्तर पर पेट्रोल, डीजल के दाम अनियंत्रित हो रहे हैं। खाड़ी में युद्ध का हवाला देते हुए जनता पर महंगाई का बोझ डाल कर गरीबों का दोहन कर रही है भाजपा सरकार। पूर्व महापौर रामशरण यादव ने कहा है कि जब खाड़ी युद्ध नहीं चल रहा था तब पेट्रोल डीजल के दाम क्यों बढ़ाए गए? गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपए से अधिक क्यों किया गया। भाजपा सरकार नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रही: गंगोत्री जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा ने पत्रवार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में नशे के कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। दुर्ग के समोदा गांव में भाजपा नेता के फार्म हाउस पर 10 एकड़ में अफीम की खेती का मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस ने यह कहा है कि अफीम की खेती भाजपा नेता विनायक चंद्राकर के द्वारा कराई जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्राकर के संबंध भाजपा के बड़े नेताओं से भी हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों ने गृह मंत्री से इस्तीफा मांगते हुए कहा है कि बिना सत्ता के संरक्षण में ड्रग राजधानी में खुलेआम नहीं बिक सकता। प्रदेश में 2 साल से भाजपा की सरकार है इस नशे के कारोबार में कौन-कौन लिप्त है इसका खुलासा सरकार को करना चाहिए। सरकार पर लगाए गंभीर आरोप महेंद्र गंगोत्री ने कहा है कि पिछले 13 महीने में नारकोटिक्स एक्ट के 2599 मामले दर्ज हुए हैं और जो ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए हैं। उन्होंने बताया कि 10 से लेकर 17 वर्ष की आयु के लाखों नाबालिग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और कई युवाओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को नशे की गर्त में डूबाने का षड्यंत्र भाजपा के शासनकाल में रचा जा रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *