हांसी सड़क हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत:बेटी को नर्सिंग कॉलेज छोड़कर लौट रहे थे; कार ने मारी टक्कर

हांसी सड़क हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत:बेटी को नर्सिंग कॉलेज छोड़कर लौट रहे थे; कार ने मारी टक्कर

हरियाणा के हांसी जिले के जींद रोड पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है, जो जींद के रोहतक रोड क्षेत्र के रहने वाले थे और जींद यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। जींद यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड जानकारी के अनुसार, नरेश अपनी बेटी को चौधरीवास स्थित नर्सिंग कॉलेज छोड़कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। रविवार शाम करीब 6:30 बजे हांसी-जींद रोड पर गंगनखेड़ी के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया गया है कि कार ड्राइवर हांसी के मोची मोहल्ला का रहने वाला है और वह जींद की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन बच्चों का पिता था मृतक हादसे के बाद कार ड्राइवर ने ही उन्हें एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल हांसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक नरेश तीन बच्चों के पिता थे और परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सामान्य अस्पताल हांसी पहुंचे। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *