संभल में कैंडल मार्च, तरुण को श्रद्धांजलि:सरकार से हत्यारों को फांसी या एनकाउंटर करने की मांग

संभल में कैंडल मार्च, तरुण को श्रद्धांजलि:सरकार से हत्यारों को फांसी या एनकाउंटर करने की मांग

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई तरुण नामक युवक की हत्या के विरोध में संभल के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की और दिल्ली सरकार से हत्यारों को फांसी देने या उनका एनकाउंटर करने की मांग की। यह कैंडल मार्च रविवार शाम 6 बजे जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर निकाला गया। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में 26 वर्षीय तरुण की हत्या होली के दिन हुई थी। जानकारी के अनुसार, होली के दौरान पानी का गुब्बारा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घर लौटते समय तरुण घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
संभल जिले के धनारी क्षेत्र में हुए इस कैंडल मार्च और फ्लैग मार्च में युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां और झंडे लेकर नगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने तरुण के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग दोहराई। इस मार्च में अरविंद कुमार, वीरेश कुमार, विपिन यादव कृष्णवंशी, योगेश यादव, राहुल गिरी सहित कई युवा शामिल थे। तोताराम आर्य ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि तरुण की हत्या एक मासूम बच्ची द्वारा एक मुस्लिम महिला पर रंग पड़ने के बाद हुई। उन्होंने सरकार से हत्यारों को फांसी देने या उनका एनकाउंटर करने की मांग की। वीरेश यादव ने कहा कि ऐसे तत्वों को अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए। संतोष कुमार ने भी इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की और न्याय की मांग की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *