कांग्रेस-नेता की नशे के खिलाफ पदयात्रा, गांव-गांव जागरूकता संदेश:ठाकराराम माली बोले-सबको आवाज उठाने की जरूरत, अन्यथा युवाओं के लिए गंभीर संकट

कांग्रेस-नेता की नशे के खिलाफ पदयात्रा, गांव-गांव जागरूकता संदेश:ठाकराराम माली बोले-सबको आवाज उठाने की जरूरत, अन्यथा युवाओं के लिए गंभीर संकट

बाड़मेर जिले में बढ़ते ड्रग्स और नशे के खिलाफ कांग्रेस के युवा नेता ठाकराराम माली जन जागरण अभियान चला रहे है। दूसरे चरण में गांव बिशाला में पदयात्रा निकाली गई। वहीं प्रसिद्ध गैर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। वही, नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ठाकराराम माली ने कहा- एमडी, स्मैक, गांजा जैसे खतरनाक नशे से समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को खोखला करने के साथ पूरे परिवार को नष्ट कर रहे है। दरअसल, बाड़मेेर जिले में सुनसान और बॉर्डर के इलाकों में फरवरी माह में चार-पांच एमडी फैक्ट्रियों को पुलिस ने पकड़ा है। लगातार तस्कर नशे का कारोबार कर युवाओं को नशे में धकेल रहे है। इसको ठाकराराम माली ने अनूठी पहल करते हुए पहले चरण में शहर में पदयात्रा निकाली। हर वार्ड में युवाओं को जागरूकत करने का प्रयास किया गया। “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के दूसरे चरण के तहत रविवार शाम को गांव बिशाला में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदयात्रा निकालकर तथा कनाना की प्रसिद्ध गैर नृत्य मंडली की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के संयोजक ठाकराराम माली ने कहा कि हर इंसान को नशे के खिलाफ युद्ध लड़ना पड़ेगा, यदि समय रहते समाज ने इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज नहीं उठाई तो यह समस्या आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट बन सकती है। उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं और मातृशक्ति से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस जनआंदोलन का हिस्सा बनकर समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर सुमारगिरी मठ के मठाधीश प्रेमगिरी महाराज, गिरधरसिंह सोढ़ा, दिलीप माली (निर्वतमान सभापति), चुनसिंह परमार, भवानीसिंह (पंचायत समिति सदस्य), दलपतसिंह (सरपंच बिशाला आगोर), हाथीसिंह (सरपंच बिशाला), बलवंतसिंह (पूर्व सरपंच), मोटाराम पूर्व सरपंच भगाराम पूर्व सरपंच नांद सवाई सिंह सरपंच सूरा कवराराम नांद हाजी अबास ख़ान नाथुसिंह भाटी हमनाख़ान हिन्दूसिंह खुसालाराम मेघवाल पदमसिंह विशाला रेवंतसिंह, गेमरसिंह परमार कमल सिंह सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा और मातृशक्ति उपस्थित रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *