खैरथल-तिजारा जिले में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:अतिरिक्त जिला कलेक्टर बोले- महिलाएं हर क्षेत्र में बना रही नई पहचान, समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाएं

खैरथल-तिजारा जिले में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:अतिरिक्त जिला कलेक्टर बोले- महिलाएं हर क्षेत्र में बना रही नई पहचान, समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाएं

खैरथल-तिजारा जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘सशक्त नारी-सशक्त राजस्थान’ के ध्येय के साथ आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ बीना गुप्ता, ब्लॉक सीडीपीओ सुनीता सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। महिलाएं हर क्षेत्र में बना रही नई पहचान अपने संबोधन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन और सम्मान देना ही एक विकसित समाज की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन कर रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विभागीय कार्य के लिए श्रीमती ओमवती शर्मा को ‘पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना’ के तहत 11 हजार रुपये की राशि, मोमेंटो और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ‘माता यशोदा पुरस्कार’ के अंतर्गत 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। आशा सहयोगिनियों और स्वास्थ्य कर्मियों का भी हुआ अभिनंदन समारोह में आशा सहयोगिनियों और चिकित्सा कर्मियों को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और राजीविका से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे समारोह में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *