एक महीने पहले हुई चोरी, चोरों की गिरफ्तारी नहीं:औरंगाबाद में गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

एक महीने पहले हुई चोरी, चोरों की गिरफ्तारी नहीं:औरंगाबाद में गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड की डुमरा पंचायत अंतर्गत जमाल बिगहा गांव में करीब 15 लाख रुपये की चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इस कारण से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना के लगभग तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने रविवार को प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि 13 फरवरी की रात गांव के शिक्षक मिथलेश कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अगले दिन 14 फरवरी को इस संबंध में हसपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में एक व्यक्ति को नामजद भी किया गया है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अज्ञात चोरों ने सात घरों में चोरी की घटना को दिया था अंजाम प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद भी पुलिस की सुस्ती समझ से परे है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो अब तक आरोपी गिरफ्तार हो चुके होते। मामले में कार्रवाई नहीं होने से लोगों के बीच असुरक्षा की भावना भी बढ़ गई है।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक साथ इतनी बड़ी चोरी की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। चोरों ने घर के सात कमरों का ताला तोड़कर तीन गोदरेज अलमारियों और करीब दस बक्सों को खंगाल दिया था। इनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, पीतल व स्टील के बर्तन समेत करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर पुलिस की ओर से इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो सभी लोग एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि घटना के बाद हसपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक चोरी की इस बड़ी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक मामले का पर्दाफाश कर पाती है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है। औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड की डुमरा पंचायत अंतर्गत जमाल बिगहा गांव में करीब 15 लाख रुपये की चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इस कारण से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना के लगभग तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों और पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने रविवार को प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि 13 फरवरी की रात गांव के शिक्षक मिथलेश कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अगले दिन 14 फरवरी को इस संबंध में हसपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में एक व्यक्ति को नामजद भी किया गया है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। अज्ञात चोरों ने सात घरों में चोरी की घटना को दिया था अंजाम प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद भी पुलिस की सुस्ती समझ से परे है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो अब तक आरोपी गिरफ्तार हो चुके होते। मामले में कार्रवाई नहीं होने से लोगों के बीच असुरक्षा की भावना भी बढ़ गई है।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक साथ इतनी बड़ी चोरी की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। चोरों ने घर के सात कमरों का ताला तोड़कर तीन गोदरेज अलमारियों और करीब दस बक्सों को खंगाल दिया था। इनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, पीतल व स्टील के बर्तन समेत करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर पुलिस की ओर से इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है तो सभी लोग एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि घटना के बाद हसपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक चोरी की इस बड़ी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक मामले का पर्दाफाश कर पाती है और आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *