एमपी के बड़े नेता के निधन से सीएम मोहन यादव दुखी, घर पहुंचकर परिजनों से मिले

एमपी के बड़े नेता के निधन से सीएम मोहन यादव दुखी, घर पहुंचकर परिजनों से मिले

CM Mohan Yadav- एमपी के एक वरिष्ठ नेता राव राजकुमार सिंह यादव का निधन हो गया। वे एक राजनैतिक परिवार से जुड़े थे। 70 साल के राव राजकुमार सिंह का मंगलवार को भोपाल में निधन हुआ था। वे अशोकनगर जिले की विधानसभा सीट चंदेरी के विधायक रह चुके थे। राज्य बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार राव राजकुमार सिंह के देहांत पर पार्टी नेताओं ने दुख व्यक्त किया। रविवार को सीएम मोहन यादव उनके घर पहुंचे। उन्होंने दुखी परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया।

चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव लंबे अर्से से बीमार थे। वे भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में भर्ती थे। सीएम डॉ. मोहन यादव उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। दूसरे ही दिन राव राजकुमार सिंह यादव का निधन हो गया था।

रंगपंचमी के दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अशोकनगर जिले के ईसागढ़ के महुअन पहुंचे। यहां वे पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव के घर गए। सीएम ने उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय यादव के परिजनों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय यादव के परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राव राजकुमार सिंह यादव समर्पित जनप्रतिनिधि और समाजसेवी थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाज सेवा के अनेक कार्य किए। जनकल्याण के लिए सक्रियता पूर्वक कार्य किया। उनका योगदान स्मरणीय रहेगा।

बता दें कि पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव को सन 1996 में बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। उन्होंने पार्टी में अनेक अहम जिम्मेदारियां संभाली। राजकुमार यादव सन 2008 में चंदेरी विधानसभा से बीजेपी के विधायक बने। उन्होंने पंच बनकर अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की थी। राजकुमार यादव की पत्नी भी जनपद अध्यक्ष रहीं। उनकी पुत्रवधू ईसागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *