एसपी की माता ने शांति फाउंडेशन को दिए वॉटर कूलर,:स्वर्गीय पति की स्मृति में मानसिक मरीजों के लिए किया दान

एसपी की माता ने शांति फाउंडेशन को दिए वॉटर कूलर,:स्वर्गीय पति की स्मृति में मानसिक मरीजों के लिए किया दान

कोंडागांव जिले में पुलिस का मानवीय चेहरा उस समय सामने आया जब पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा अपने परिवार के साथ शांति फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे मानसिक रूप से बीमार मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान एसपी पंकज चंद्रा के साथ उनकी माता श्रीमती आरती चंद्रा और मौसी भी मौजूद थीं। पूरे परिवार ने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। इस मुलाकात से मरीजों के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था। पुलिस प्रसाशन की पहल इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने मरीजों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा हर महीने किसी एक बुधवार को पुनर्वास केंद्र में रह रहे मरीजों के नाखून और बाल काटने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे उनकी साफ-सफाई और मानसिक स्थिति में सुधार हो सके।
फाउंडेशन के सदस्यों के समर्पण की सराहना एसपी पंकज चंद्रा ने शांति फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें लोग देखना या अपने पास रखना भी पसंद नहीं करते, लेकिन शांति फाउंडेशन के सदस्य सड़कों से मानसिक रूप से बीमार लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें नहलाने-धुलाने, देखभाल करने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का साहसिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए हिम्मत और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। इसी दौरान एसपी पंकज चंद्रा की माता श्रीमती आरती चंद्रा ने अपने स्वर्गीय पति गिरीश चंद्रा की स्मृति में शांति फाउंडेशन को एक वॉटर कूलर और एक कलर प्रिंटर भेंट किया। उन्होंने संस्था के कर्मचारियों को कपड़े और सभी मरीजों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की। श्रीमती चंद्रा ने सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *