प्रतापगढ़ में 9 मार्च से राजसखी मेला:कई जिलों से स्वयं सहायता समूह लेंगे हिस्सा, 50 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

प्रतापगढ़ में 9 मार्च से राजसखी मेला:कई जिलों से स्वयं सहायता समूह लेंगे हिस्सा, 50 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

प्रतापगढ़ में जिला प्रशासन और राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में दशहरा मैदान में राजसखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसका उद्घाटन कल दोपहर 4 बजे होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कई जिलों के स्वयं सहायता समूह लेंगे हिस्सा राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह मेला राजीविका राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रतापगढ़ के साथ-साथ बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की स्टॉल लगाएंगी। आर्थिक सशक्तिकरण में भागीदारी की अपील मेले में आने वाले नागरिकों को महिलाओं द्वारा तैयार किए गए शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जैविक उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। वर्मा ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करें और उनके आर्थिक सशक्तिकरण में भागीदार बनें। जिला प्रबंधक कपिल देव और यंग प्रोफेशनल श्रवण कुमार ने जानकारी दी कि मेले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। मेले के सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर ने कार्यालय आदेश जारी कर पुलिस विभाग, नगर परिषद, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वयं सहायता समूह 50 से अधिक स्टॉल लगाएंगे इस मेले में 50 से अधिक स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, सजावटी वस्तुएं, कपड़े और अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *