पताही पुलिस ने 579 बोतल नेपाली शराब पकड़ी:दो तस्कर गिरफ्तार, एक पर हत्या के 4 मामले दर्ज

पताही पुलिस ने नन्हकार पुल के पास एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि कार में कुल 579 बोतल नेपाली शराब मिली। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मुनचुन सिंह और धनौजी निवासी रविंद्र यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बवन कुमार ने बताया कि मुनचुन सिंह पर पहले से चिरैया और शिकारगंज थाना में चार हत्या के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पताही थाना में उसके खिलाफ दो शराब कांड भी दर्ज हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब एक कार में लाकर पताही लाई जा रही है। सूचना मिलते ही दरोगा अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने नन्हकार पुल के पास घेराबंदी कर कार की तलाशी ली। तलाशी में शराब बरामद होने के बाद कार चालक और शराब के धंधेबाज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पताही पुलिस ने नन्हकार पुल के पास एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि कार में कुल 579 बोतल नेपाली शराब मिली। गिरफ्तार तस्करों की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मुनचुन सिंह और धनौजी निवासी रविंद्र यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बवन कुमार ने बताया कि मुनचुन सिंह पर पहले से चिरैया और शिकारगंज थाना में चार हत्या के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा पताही थाना में उसके खिलाफ दो शराब कांड भी दर्ज हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब एक कार में लाकर पताही लाई जा रही है। सूचना मिलते ही दरोगा अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने नन्हकार पुल के पास घेराबंदी कर कार की तलाशी ली। तलाशी में शराब बरामद होने के बाद कार चालक और शराब के धंधेबाज दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराब की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *