बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:एक्टिव पॉलिटिक्स में निशांत की एंट्री, प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को घर से निकाला, पवन सिंह को याद आई पहली पत्नी

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश के बेटे निशांत ने JDU जॉइन की बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए। पूरी खबर पढ़ें
2. पहली पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर पवन सिंह का इमोशनल पोस्ट भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवर्सरी पर उनको याद किया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नीलम देवी की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।’ पूरी खबर पढ़ें 3. शहीद पिता को निहारती रही 11 साल की बेटी बेगूसराय के रहने वाले IRB (इंडियन रिजर्व बटालियन) जवान मुरारी कुमार (38) झारखंड में शहीद हो गए। मुरारी नक्सल ऑपरेशन में शामिल थे। शनिवार देर रात पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जवान की पार्थिव देर जब घर पहुंची तो शहीद मुरारी अमर रहे के नारे लगे। जवान की 11 साल की बेटी और 5 साल का बेटा तिरंगे में लिपटे पिता को एकटक निहारते रहे। पूरी खबर पढ़ें
4. माफिया ने माइनिंग इंस्पेक्टर की गाड़ी पर किया हमला छपरा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माफिया ने खनन निरीक्षक की गाड़ी पर हमला कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियावां टोला स्थित जगदम कॉलेज ढाला के पास बाइक सवार 25 से 30 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। पूरी खबर पढ़ें
5. दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती (25) से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेग्नेंट होने पर जबरन अबॉर्शन करा दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बरहेता गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सिंह(35) के साथ लिव इन में रहती थी। पूरी खबर पढ़ें
6. ट्रोलर्स को नमस्कार करके जवाब देती हूं: मैथिली बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक और फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर शनिवार को जयपुर पहुंचीं। मैथिली के साथ उनके दोनों भाई ऋषभ और अयाची आए। इस दौरान उन्होंने अपने गायकी से लेकर राजनीति के सफर और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भास्कर से खास बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें 7. ब्लैकमेलिंग में युवक की हत्या का खुलासा पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस ने जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 मार्च 2025 को बरामद हुए इस शव की पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। पूरी खबर पढ़ें
8. ‘अंकल टाइप दूल्हे से नहीं करुंगी शादी’, दुल्हन फरार ‘पापा, मैं ये शादी नहीं करूंगी, ये रिश्ता मुझे मंजूर नहीं है। मैं जान दे दूंगी, लेकिन इस लड़के से शादी नहीं करुंगी। आप उसे देखिए, वो अंकल टाइप दिखता है। समाज में लोग क्या कहेंगे, मैं अपनी सहेलियों से क्या कहूंगी?’ भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव की रहने वाली 22 साल की शोभा कुमारी ने ये बातें अपने पिता से कही। पूरी खबर पढ़ें
9. मछली में गिरी छिपकली, खाने से 9 लोग बीमार भोजपुर के भगवतीपुर गांव में शनिवार देर शाम छिपकली गिरी मछली खाने से एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोगों को पेट में दर्द एवं उल्टी होने लगा। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 10. विधायक सरवर आलम डाकघर में पोस्टमास्टर पर भड़के AIMIM विधायक सरवर आलम एक बार फिर चर्चा में हैं। किशनगंज के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से विधायक आलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक डाकघर के पोस्टमास्टर और डाटा ऑपरेटर पर नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विधायक सरवर आलम को क्षेत्र के नागरिकों से शिकायतें मिली थीं। पूरी खबर पढ़ें 11. युवक के साथ वीडियो वायरल, महिला ने किया सुसाइड भागलपुर में एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया है। दरअसल, महिला ने एक लड़के के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। पति नितेश ने बताया कि पत्नी का अफेयर था और होली के दिन उसने अपने प्रेमी को घर पर मिलने बुलाया था। मैं उस समय महाराष्ट में था। आज ही घर पहुंचा हूं। आज पत्नी को समझाया कि उस उस लड़के के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लो, तो पत्नी ने कीटनाशक दवा पी लिया। पूरी खबर पढ़ें
12. सिर मुंडवाकर युवक को घुमाया, छेड़खानी का आरोप मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने सिर मुंडवाकर और चेहरे पर कालिख पोतकर एक युवक को पूरे गांव में घुमाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। युवक पर दिव्यांग (गूंगी) महिला से छेड़खानी का आरोप है। घटना औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत की है। आरोप है कि पड़ोसी जिला सीतामढ़ी का रहने वाला युवक, जो लंबे समय से औराई में रह रहा था। उसने गांव की एक दिव्यांग (गूंगी) महिला के साथ बदसलूकी की। पूरी खबर पढ़ें

13. SBI एटीएम को गैस कटर से काटा, अपराधी फरार मुजफ्फरपुर में SBI के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए की चोरी हुई है। हालांकि कितने रुपए की चोरी हुई है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। देर रात अपराधियों ने पुलिस गश्ती को चुनौती देते वारदात को अंजाम दिया है। घटना के करजा थाना क्षेत्र के मड़वन इलाके की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने एटीएम के शटर और मशीन की स्थिति देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. मोतिहारी में पूर्व पैक्स अध्यक्ष का शराब के साथ डांस वायरल मोतिहारी में शराबबंदी कानून के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष का शराब की बोतल के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह अपने साथियों के साथ हिंदी गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके हाथ में शराब की बोतल साफ नजर आ रही है। वीडियो में कुछ अन्य लोग भी शराब की बोतलें लिए हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा, तीन डिग्री वृद्धि के आसार बिहार में कल यानी सोमवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं। आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. नीतीश के बेटे निशांत ने JDU जॉइन की बिहार के मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च यानी रविवार को JDU की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए। पूरी खबर पढ़ें
2. पहली पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर पवन सिंह का इमोशनल पोस्ट भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की डेथ एनिवर्सरी पर उनको याद किया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नीलम देवी की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।’ पूरी खबर पढ़ें 3. शहीद पिता को निहारती रही 11 साल की बेटी बेगूसराय के रहने वाले IRB (इंडियन रिजर्व बटालियन) जवान मुरारी कुमार (38) झारखंड में शहीद हो गए। मुरारी नक्सल ऑपरेशन में शामिल थे। शनिवार देर रात पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जवान की पार्थिव देर जब घर पहुंची तो शहीद मुरारी अमर रहे के नारे लगे। जवान की 11 साल की बेटी और 5 साल का बेटा तिरंगे में लिपटे पिता को एकटक निहारते रहे। पूरी खबर पढ़ें
4. माफिया ने माइनिंग इंस्पेक्टर की गाड़ी पर किया हमला छपरा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान माफिया ने खनन निरीक्षक की गाड़ी पर हमला कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियावां टोला स्थित जगदम कॉलेज ढाला के पास बाइक सवार 25 से 30 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। पूरी खबर पढ़ें
5. दरभंगा में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती (25) से यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि प्रेग्नेंट होने पर जबरन अबॉर्शन करा दिया गया। इस संबंध में पीड़िता ने लहेरियासराय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि बरहेता गांव निवासी आदर्श कुमार उर्फ आदर्श सिंह(35) के साथ लिव इन में रहती थी। पूरी खबर पढ़ें
6. ट्रोलर्स को नमस्कार करके जवाब देती हूं: मैथिली बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक और फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर शनिवार को जयपुर पहुंचीं। मैथिली के साथ उनके दोनों भाई ऋषभ और अयाची आए। इस दौरान उन्होंने अपने गायकी से लेकर राजनीति के सफर और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर भास्कर से खास बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें 7. ब्लैकमेलिंग में युवक की हत्या का खुलासा पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक साल पहले मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस ने जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 मार्च 2025 को बरामद हुए इस शव की पहचान उस समय नहीं हो पाई थी। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। पूरी खबर पढ़ें
8. ‘अंकल टाइप दूल्हे से नहीं करुंगी शादी’, दुल्हन फरार ‘पापा, मैं ये शादी नहीं करूंगी, ये रिश्ता मुझे मंजूर नहीं है। मैं जान दे दूंगी, लेकिन इस लड़के से शादी नहीं करुंगी। आप उसे देखिए, वो अंकल टाइप दिखता है। समाज में लोग क्या कहेंगे, मैं अपनी सहेलियों से क्या कहूंगी?’ भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव की रहने वाली 22 साल की शोभा कुमारी ने ये बातें अपने पिता से कही। पूरी खबर पढ़ें
9. मछली में गिरी छिपकली, खाने से 9 लोग बीमार भोजपुर के भगवतीपुर गांव में शनिवार देर शाम छिपकली गिरी मछली खाने से एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी लोगों को पेट में दर्द एवं उल्टी होने लगा। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 10. विधायक सरवर आलम डाकघर में पोस्टमास्टर पर भड़के AIMIM विधायक सरवर आलम एक बार फिर चर्चा में हैं। किशनगंज के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र से विधायक आलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक डाकघर के पोस्टमास्टर और डाटा ऑपरेटर पर नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विधायक सरवर आलम को क्षेत्र के नागरिकों से शिकायतें मिली थीं। पूरी खबर पढ़ें 11. युवक के साथ वीडियो वायरल, महिला ने किया सुसाइड भागलपुर में एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया है। दरअसल, महिला ने एक लड़के के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। पति नितेश ने बताया कि पत्नी का अफेयर था और होली के दिन उसने अपने प्रेमी को घर पर मिलने बुलाया था। मैं उस समय महाराष्ट में था। आज ही घर पहुंचा हूं। आज पत्नी को समझाया कि उस उस लड़के के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लो, तो पत्नी ने कीटनाशक दवा पी लिया। पूरी खबर पढ़ें
12. सिर मुंडवाकर युवक को घुमाया, छेड़खानी का आरोप मुजफ्फरपुर में ग्रामीणों ने सिर मुंडवाकर और चेहरे पर कालिख पोतकर एक युवक को पूरे गांव में घुमाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। युवक पर दिव्यांग (गूंगी) महिला से छेड़खानी का आरोप है। घटना औराई थाना क्षेत्र के बसंत पंचायत की है। आरोप है कि पड़ोसी जिला सीतामढ़ी का रहने वाला युवक, जो लंबे समय से औराई में रह रहा था। उसने गांव की एक दिव्यांग (गूंगी) महिला के साथ बदसलूकी की। पूरी खबर पढ़ें

13. SBI एटीएम को गैस कटर से काटा, अपराधी फरार मुजफ्फरपुर में SBI के एक एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपए की चोरी हुई है। हालांकि कितने रुपए की चोरी हुई है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। देर रात अपराधियों ने पुलिस गश्ती को चुनौती देते वारदात को अंजाम दिया है। घटना के करजा थाना क्षेत्र के मड़वन इलाके की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने एटीएम के शटर और मशीन की स्थिति देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. मोतिहारी में पूर्व पैक्स अध्यक्ष का शराब के साथ डांस वायरल मोतिहारी में शराबबंदी कानून के बीच पूर्व पैक्स अध्यक्ष का शराब की बोतल के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मधुबन थाना क्षेत्र के तालिमपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष चन्नू साह अपने साथियों के साथ हिंदी गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। उनके हाथ में शराब की बोतल साफ नजर आ रही है। वीडियो में कुछ अन्य लोग भी शराब की बोतलें लिए हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15- बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा, तीन डिग्री वृद्धि के आसार बिहार में कल यानी सोमवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *