मैहर पुलिस ने किया झूठे गोलीकांड का खुलासा:युवक ने कट्टे से खुद को मारी थी गोली, बताई थी हमले की कहानी

मैहर पुलिस ने किया झूठे गोलीकांड का खुलासा:युवक ने कट्टे से खुद को मारी थी गोली, बताई थी हमले की कहानी

मैहर पुलिस ने एक कथित गोलीकांड का खुलासा किया है, जिसमें एक युवक ने खुद को गोली मारी थी। युवक अवैध हथियार (कट्टा) बनाते समय घायल हो गया था और उसने हमले की झूठी कहानी गढ़ी थी। यह घटना मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम इटमा में शुक्रवार रात हुई थी। पुलिस की गहन पूछताछ में घायल अभिषेक दाहिया ने बताया कि 6 मार्च की रात वह अपने कमरे में लोहे की पाइप के अंदर कारतूस डालकर लाइटर से गर्म कर रहा था। वह पाइप को अवैध कट्टे का रूप देने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक कारतूस फट गया। कारतूस का हिस्सा पाइप से निकलकर सीधे उसके कंधे के नीचे जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। एसडीओपी ख्यति मिश्रा ने बताया कि अभिषेक ने पुलिस को बताया कि अवैध हथियार बनाने की बात सामने आने पर परिजनों के डर से उसने यह झूठी कहानी गढ़ी। उसने पुलिस को बताया था कि किसी अज्ञात नकाबपोश ने दरवाजा खटखटाया और उसे गोली मारकर भाग गया। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज किया था। हालांकि, एसपी अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर टीम ने घटनास्थल की बारीकी से तलाशी ली। अभिषेक के कमरे से लोहे की पाइप, जिंदा कारतूस, लाइटर और अन्य औजार बरामद हुए, जिससे उसकी पोल खुल गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *