तीन मंजिला मकान…एक-एक ईंट तोड़ा, उत्तम नगर हत्याकांड के आरोपी का घर ध्वस्त, नया वीडियो वायरल

तीन मंजिला मकान…एक-एक ईंट तोड़ा, उत्तम नगर हत्याकांड के आरोपी का घर ध्वस्त, नया वीडियो वायरल

Uttam Nagar murder: दिल्ली के उत्तम नगर में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों में से एक के तीन मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल 21 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी के तीन मंजिला मकान को पहले हथौड़े से एक-एक ईंट तोड़कर कमजोर किया गया, इसके पहले दिल्ली नगर निगम ने घर को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया था। वहीं, एमसीडी की इस कार्रवाई को भाजपा ने सराहा है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उत्तम नगर हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस और एमसीडी द्वारा हिंसा में शामिल परिवार के अवैध रूप से बने मकान को गिराना सही कदम है और इससे अन्य असामाजिक तत्वों को भी चेतावनी मिलेगी।

अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान उमरदीन, जमाउद्दीन, मुस्ताक, कमरुद्दीन, मुजफ्फर और ताहिर के रूप में हुई है। ये सभी हस्तसाल जेजे कॉलोनी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ आरोपियों के बीच पारिवारिक रिश्ते भी हैं-उमरदीन, जमाउद्दीन और कमरुद्दीन सगे भाई हैं, जबकि मुजफ्फर और उमरदीन पिता-पुत्र हैं। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *