समस्तीपुर में गोलीकांड-मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार:जमीन के झगड़े में 4 महीने पहले फायरिंग की थी, पुलिस के डर से फरार थे

समस्तीपुर में गोलीकांड-मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार:जमीन के झगड़े में 4 महीने पहले फायरिंग की थी, पुलिस के डर से फरार थे

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलीकांड और मारपीट के चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न इलाकों से इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिलौत गांव निवासी दशरथ राय के बेटे सोनू कुमार, और सुरतपुर छतौना गांव निवासी रमेश महतो, उनके बेटे राहुल कुमार और सुशील कुमार के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि चार महीने पहले सिलौत गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में दो युवकों को गोली लगी थी। इस मामले में मुफस्सिल थाने में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस पहले ही आधे दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पुलिस के डर से फरार था बदमाश गोलीकांड का आरोपी सोनू कुमार गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। होली के अवसर पर वह अपने घर आया था, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे चकनूर से गिरफ्तार कर लिया। सुरतपुर छतौना गांव से मारपीट के मामले में रमेश महतो, उनके पुत्र राहुल कुमार और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सोनू कुमार ने बताया कि वह दो भाई हैं और उनके पिता दशरथ राय खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रमेश महतो ने बताया कि उनका पड़ोसियों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें पड़ोसी ने उन्हें और उनके दोनों बेटों को आरोपी बनाया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी। सोनू कुमार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि वह चकनूर इलाके में है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे चकनूर से गिरफ्तार किया है । दूसरी ओर सूरतपुर छतौना गांव के रहने वाले रमेश महतो एवं उनके पुत्र राहुल कुमार सुशील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया है। मेडिकल परीक्षण कराये जाने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलीकांड और मारपीट के चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न इलाकों से इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सिलौत गांव निवासी दशरथ राय के बेटे सोनू कुमार, और सुरतपुर छतौना गांव निवासी रमेश महतो, उनके बेटे राहुल कुमार और सुशील कुमार के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि चार महीने पहले सिलौत गांव में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में दो युवकों को गोली लगी थी। इस मामले में मुफस्सिल थाने में कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और पुलिस पहले ही आधे दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पुलिस के डर से फरार था बदमाश गोलीकांड का आरोपी सोनू कुमार गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। होली के अवसर पर वह अपने घर आया था, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे चकनूर से गिरफ्तार कर लिया। सुरतपुर छतौना गांव से मारपीट के मामले में रमेश महतो, उनके पुत्र राहुल कुमार और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सोनू कुमार ने बताया कि वह दो भाई हैं और उनके पिता दशरथ राय खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रमेश महतो ने बताया कि उनका पड़ोसियों से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें पड़ोसी ने उन्हें और उनके दोनों बेटों को आरोपी बनाया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही थी। सोनू कुमार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि वह चकनूर इलाके में है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे चकनूर से गिरफ्तार किया है । दूसरी ओर सूरतपुर छतौना गांव के रहने वाले रमेश महतो एवं उनके पुत्र राहुल कुमार सुशील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया है। मेडिकल परीक्षण कराये जाने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया जाएगा जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *