बाराबंकी पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार:अयोध्या से लखनऊ जाते समय रामसनेहीघाट में रुके, मंदिर में दर्शन-पूजन किया

बाराबंकी पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार:अयोध्या से लखनऊ जाते समय रामसनेहीघाट में रुके, मंदिर में दर्शन-पूजन किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे विनय कटियार की सक्रियता ने बाराबंकी की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। रविवार को अयोध्या से लखनऊ जाते समय कटियार अचानक रामसनेहीघाट में रुके। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और स्थानीय नागरिकों व समर्थकों से मुलाकात की। कटियार ने रामसनेहीघाट में लगभग आधा घंटा बिताया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के निर्वहन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपनी परंपराओं को निभाना और मंदिर में पूजा-पाठ करना ही सबसे महत्वपूर्ण कार्य होना चाहिए। पिछले कुछ महीनों से विनय कटियार का बाराबंकी जिले में बार-बार आना और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करना राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। उनकी इस सक्रियता को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों और राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, विनय कटियार आगामी चुनावों को लेकर बाराबंकी में अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि वह यहां से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। पूर्व में भी उनके कई दौरों ने इस संभावना को बल दिया था कि वे बाराबंकी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *