ललितपुर में रविवार को अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। यह परीक्षा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित ग्राम धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा झांसी मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन (उरई) जिलों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक आयोजित की गई। देखिए तस्वीरें… कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में कुल 649 पात्र छात्र-छात्राओं में से 638 ने भाग लिया। इस दौरान 11 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में कुल 469 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 459 ने प्रतिभाग किया। इसमें 10 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित पाए गए।


