कांग्रेसी बोले- भाजपा नेता कर रहे अफीम की खेती:प्रदेश सरकार के सरंक्षण के बिना संभव नहीं, रायगढ़ में गैस सिलेंडर की वृद्धि पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन

कांग्रेसी बोले- भाजपा नेता कर रहे अफीम की खेती:प्रदेश सरकार के सरंक्षण के बिना संभव नहीं, रायगढ़ में गैस सिलेंडर की वृद्धि पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने अफीम की खेती मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। इसके लिए बकायदा पत्रकारवार्ता कर कांग्रेसियों ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि दुर्ग जिला के समोदा ग्राम में खुलासा हुआ कि लगभग 10 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थी। वहां के सरपंच ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले का खुलासा होने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौके का दौरा किया। उन्होंने भी देखा कि इतने बड़े पैमाने में अफीम की खेती की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता में कहा कि निश्चित रूप से कहीं न कहीं सरकार का सरक्षंण है। जिनके द्वारा खेती की जा रही थी वो पूर्व में भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में राईस मिल के संयोजक है। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में इस अवैध कारोबार का आगे बढ़ा रहे हैं। जब से भाजपा की सरकार की प्रदेश में बनी है। तब से जुआ, सट्टा जैसे नशे का करोबार बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। इतने बड़े पैमाने पर खुलसा हुआ है और बिना सरकारी सरंक्षण के नहीं हो सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि मेरा मानना है कि इस मामले में सभी दोषी अधिकारी और राजनितिक व्यक्ति के उपर भी कार्रवाई होना चाहिए और प्रदेश के गृहमंत्री को तत्काल इस्तीफा सौंपना चाहिए।
नारेबाजी कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन
पत्रकारवार्ता के बाद कांग्रेसी नेता घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरो के दाम बढ़ने के विरोध में नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी से निकलकर बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ चौक पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर केन्द्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। हाथ में खाली सिलेण्डर लेकर विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेन्द्र नेगी ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के विरोध में प्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम रखा गया है। जिस तरह से जनता के उपर महंगाई का बोझ डाला गया है। इससे जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गई और महंगाई चरम सीमा पर है।
विरोध प्रदर्शन में ये रहे शामिल
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-ग्रामीण के साथ ही पूर्व विधायक प्रकाश नायक, नगर निगम सभापति सलीम नियारिया, आशीष जयसवाल, संदीप अग्रवाल, वसीम खान, आशीष शर्मा, रानी चौहान समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *