औरंगाबाद के 12 पैक्सों में चुनाव, नामांकन की प्रक्रिया पूरी:2 पैक्स में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन; 18 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जाएंगे वोट

औरंगाबाद के 12 पैक्सों में चुनाव, नामांकन की प्रक्रिया पूरी:2 पैक्स में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन; 18 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जाएंगे वोट

औरंगाबाद जिले में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहयोग साख समिति) चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुल 12 पैक्सों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए 18 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 2 पैक्स निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नामांकन खत्म होने के बाद अब 10 और 11 मार्च को स्क्रूटनी की जाएगी। 11 मार्च को ही नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद संबंधित पैक्सों में ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। देर रात रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है। प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। दो पैक्सों में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित नामांकन प्रक्रिया के दौरान दो पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। नवीनगर प्रखंड के तोल पैक्स से उमाकांत सिंह उर्फ टिंकू और मदनपुर प्रखंड के मदनपुर पैक्स से अनुज कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। इनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके अलावा दोनों पक्ष में प्रबंध करने सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुके हैं। इन दोनों पैक्सों में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब जिले के 12 पैक्सों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। नवीनगर प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार नवीनगर प्रखंड के विभिन्न पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। महुआंव पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह के बीच मुकाबला होने की संभावना है। नाउर पैक्स में अजय कुमार सिंह, अजय यादव और शिव शंकर सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। टंडवा पैक्स में अश्विनी कुमार सौरभ, खुशबू देवी और संजय कुमार पासवान ने नामांकन किया है। वहीं, बसडीहा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए बृज बिहारी सिंह और दीपक तिवारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। खजूरी पांडू पैक्स में बसंत मेहता, उद्देश्य सिंह, अनुज कुमार सिंह उर्फ डिंपल और अमित कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। मुंगिया पैक्स में विकास सिंह, राजू कुमार मेहता, दिलीप यादव और डॉ. प्रसाद सिंह ने नामांकन किया है, जिससे यहां मुकाबला काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। मदनपुर प्रखंड में भी कई प्रत्याशी मैदान में मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, लखन यादव, रामजन्म सिंह और शांति देवी ने नामांकन किया है। एरकी कला पैक्स में शमशेर सिंह, संजय कुमार और सोनू कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। रफीगंज और गोह प्रखंड में भी कड़ी टक्कर रफीगंज प्रखंड के सिहुली पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए सुनील यादव, सतेन्द्र यादव, नवरत्न शर्मा, सुधा देवी और बिंदा देवी ने नामांकन किया है। भेटनिया पैक्स में विनेश कुमार यादव, संतोष कुमार, सीमा देवी, दीप नारायण प्रजापत, मनमीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह और राज कुमार यादव के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। गोह प्रखंड के फाग पैक्स में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। पहले दिन बलिराम यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष रीता देवी, श्रीनिवास शर्मा, मनोरंजन कुमार और रंजन वर्मा ने नामांकन किया। जबकि दूसरे दिन सविता देवी और महेश कुमार यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया। ओबरा प्रखंड में चार उम्मीदवार मैदान में ओबरा प्रखंड के खुदवां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां प्रियंका देवी, धीरज कुमार, विजेंद्र कुमार शर्मा और प्रिंस कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल पैक्स चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जीत का दावा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। इधर, प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ निर्वाचन कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। औरंगाबाद जिले में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहयोग साख समिति) चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुल 12 पैक्सों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए 18 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि 2 पैक्स निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नामांकन खत्म होने के बाद अब 10 और 11 मार्च को स्क्रूटनी की जाएगी। 11 मार्च को ही नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे वोट डाले जाएंगे। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद संबंधित पैक्सों में ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। देर रात रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है। प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। दो पैक्सों में अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित नामांकन प्रक्रिया के दौरान दो पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। नवीनगर प्रखंड के तोल पैक्स से उमाकांत सिंह उर्फ टिंकू और मदनपुर प्रखंड के मदनपुर पैक्स से अनुज कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। इनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके अलावा दोनों पक्ष में प्रबंध करने सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित किया जा चुके हैं। इन दोनों पैक्सों में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब जिले के 12 पैक्सों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदान कराया जाएगा। नवीनगर प्रखंड में अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार नवीनगर प्रखंड के विभिन्न पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। महुआंव पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह के बीच मुकाबला होने की संभावना है। नाउर पैक्स में अजय कुमार सिंह, अजय यादव और शिव शंकर सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। टंडवा पैक्स में अश्विनी कुमार सौरभ, खुशबू देवी और संजय कुमार पासवान ने नामांकन किया है। वहीं, बसडीहा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए बृज बिहारी सिंह और दीपक तिवारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। खजूरी पांडू पैक्स में बसंत मेहता, उद्देश्य सिंह, अनुज कुमार सिंह उर्फ डिंपल और अमित कुमार सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। मुंगिया पैक्स में विकास सिंह, राजू कुमार मेहता, दिलीप यादव और डॉ. प्रसाद सिंह ने नामांकन किया है, जिससे यहां मुकाबला काफी रोचक होने की संभावना जताई जा रही है। मदनपुर प्रखंड में भी कई प्रत्याशी मैदान में मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, लखन यादव, रामजन्म सिंह और शांति देवी ने नामांकन किया है। एरकी कला पैक्स में शमशेर सिंह, संजय कुमार और सोनू कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। रफीगंज और गोह प्रखंड में भी कड़ी टक्कर रफीगंज प्रखंड के सिहुली पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए सुनील यादव, सतेन्द्र यादव, नवरत्न शर्मा, सुधा देवी और बिंदा देवी ने नामांकन किया है। भेटनिया पैक्स में विनेश कुमार यादव, संतोष कुमार, सीमा देवी, दीप नारायण प्रजापत, मनमीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह और राज कुमार यादव के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। गोह प्रखंड के फाग पैक्स में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। पहले दिन बलिराम यादव, उनकी पत्नी एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष रीता देवी, श्रीनिवास शर्मा, मनोरंजन कुमार और रंजन वर्मा ने नामांकन किया। जबकि दूसरे दिन सविता देवी और महेश कुमार यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल किया। ओबरा प्रखंड में चार उम्मीदवार मैदान में ओबरा प्रखंड के खुदवां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां प्रियंका देवी, धीरज कुमार, विजेंद्र कुमार शर्मा और प्रिंस कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल पैक्स चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जीत का दावा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनाव को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। इधर, प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ निर्वाचन कर्मियों की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *