डीग जिले के एक गांव में मस्जिद के लिए तरावीह की उगाही को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद 4-5 लोगों ने एक 15 वर्षीय नाबालिग पर कुल्हाड़ी और फरसी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। घायल नाबालिग के पिता ने बताया कि तरावीह की नमाज के बाद मस्जिद के मौलवी ने गांव के लोगों से सलाह लेकर हर घर से 1000 रुपये उगाही का ऐलान किया था। जब दूसरे गुट के लोगों से पैसे मांगे गए तो उन्होंने मना कर दिया और इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ देर बाद 4-5 लोग हथियार लेकर आए और घर के पास नीम के पेड़ के नीचे खड़े उनके बेटे पर हमला कर दिया। हमले में नाबालिग के सिर में गहरी चोट आई और कई टांके लगे। परिजन उसे पहले बृजनगर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।


