Anurag Dobhal In ICU: मशहूर मोटो-व्लॉगर और ‘द यूके 07 राइडर’ के नाम से चर्चित अनुराग डोभाल की जिंदगी इस वक्त एक बेहद नाजुक मोड़ पर है। शनिवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना में, अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम लाइवस्ट्रीम के दौरान सुसाइड की कोशिश की। करीब 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से अपनी गाड़ी को डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर जाया गया। अब उनकी हालत को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खबर है कि यूट्यूबर इस समय ICU में जिंदगी और मौत ही जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके मैनेजर ने बताया है कि उन्हें प्रार्थना की जरूरत है
अनुराग डोभाल हैं ICU में भर्ती (Anurag Dobhal In ICU)
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अभी दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में हैं और प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टरों और बाकी सभी के संपर्क में हैं। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद, खासकर उन फैंस का, जिन्होंने मुझे अनुराग डोभाल का पता लगाने और उनके लिए मदद जुटाने में हमारी मदद की। आप लोग भगवान हो सच में।’

अनुराग ने किया सुसाइड अटेम्प्ट (Youtuber Anurag Dobhal Suicide Attempt)
अनुराग डोभाल शनिवार रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फूट-फूटकर रोते दिखे थे। उनकी बातें सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए। उन्होंने भरे गले से अपनी मां को संबोधित करते हुए कहा था, “मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आया, तो बस मुझे प्यार देना।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हमेशा अपनों के प्यार की तलाश थी, जो उन्हें कभी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए कहा, “चलो, अब फाइनल ड्राइव पर चलते हैं।” वीडियो खत्म होने से कुछ सेकंड पहले वह बेहद बेबस नजर आए और बोले, “हिम्मत तो थी, लेकिन अब लोग ही नहीं बचे। किसको फोन करूं?” और इसके तुरंत बाद उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।
कुछ दिनों पहले अनुराग ने लगाए थे परिवार पर इल्जाम (Anurag Dobhal Health Update)
यह खौफनाक कदम उठाने से कुछ दिनो पहले ही अनुराग ने अपने परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटरकास्ट शादी की वजह से उनके घरवाले उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। अनुराग का कहना था कि उनके भाई और माता-पिता ने उनकी सारी कमाई और प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है और उन्हें भावनात्मक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया है।
इसके बाद खुद उनके भाई कलम इंक ने सबके सामने आकर कहा था कि अनुराग सब नाटक कर रहा है और उन्होंने एक चैट लीक की थी जिसमें सबूत थे कि अनुराग अपनी पत्नी रितिका के साथ मारपीट की बात कर रहा था। अब इसके तुरंत बाद अनुराग ने अपनी जान लेने की कोशिश की।


