मार्च की शुरुआत में ही ग्वालियर में गर्मी का असर:रेगिस्तानी इलाकों से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिन का पारा 35 डिग्री के पार

मार्च की शुरुआत में ही ग्वालियर में गर्मी का असर:रेगिस्तानी इलाकों से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिन का पारा 35 डिग्री के पार

ग्वालियर में मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर के समय धूप की तीव्रता अधिक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रेगिस्तानी इलाकों से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और धूप और तेज होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है और अब हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही हैं। हवा में नमी की कमी के कारण भी गर्मी में इजाफा हो रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *